रायपुर में ढोंगी पीर की दरिंदगी! ‘मुराद’ के नाम पर नालाबिग से अश्लील हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Raipur Crime News: रायपुर से बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है. जहां एक ढोंगी पीर ने नाबालिग के साथ अश्लील हरकत की. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज दिया है. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
raipur Fraudulent 'Pir' commits obscene act with minor child.

रायपुर: नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाला ढोंगी पीर गिरफ्तार

Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है. जहां एक ढोंगी पीर ने नाबालिग के साथ अश्लील हरकत की. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज दिया है. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक खैरागढ़ जिले में रहने वाले आरोपी पीर मुस्तकीम बेग (40 साल) ईदगाहभाठा इलाके में रहता था. अपनी मन्नत या मुराद पूरी कराने के लिए 17 वर्षीय नाबालिग 15 जून को पीर के पास पहुंचा था. नाबालिग जैसे ही कमरे में पहुंचा तो उसने दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया.

इसके बाद पीर ने नाबालिग लड़के से कहा कि उसकी मुराद पूरी हो जाएगी. अपनी शर्मनाक हरकत को अंजाम देने के लिए उसने बच्चे की कपड़े उतरवा दिए. करीब 5 मिनट तक बच्चे को कमरे में गोल-गोल घूमने के लिए कहा. आरोपी इतने पर भी नहीं रुका और पीड़ित से जबरन पैर चूमने के लिए कहा. बोला कि पैर चूमने से मुराद पूरी हो जाएगी. अश्लील हरकतों को अंजाम देने के बाद उसने बच्चे को कपड़े पहनाकर वापस भेज दिया.

ये भी पढ़ें: CG News: छत्तीसगढ़ के 878 स्कूल भवन विहीन, विधानसभा में जारी आंकड़ों में चौंकाने वाला खुलासा

किन मामलों में अपराध दर्ज किया गया?

ढोंगी पीर की इस हरकत के बाद पीड़ित और उसका परिवार डरा और सहमा हुआ है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 127(2), धारा 11(2) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीनियर पुलिस अधिकारियों ने संबंधित थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए. इसके बाद आरोपी से गहन पूछताछ की गई और घेराबंदी के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

ज़रूर पढ़ें