Raipur: मित्तल हॉस्पिटल 3 महीने के लिए आयुष्मान योजना से सस्पेंड, कार्ड से पैसे निकालने के बाद भी 90 हजार वसूले

Raipur: आयुष्मान भारत योजना के तहत नियमों के उल्लंघन पर मित्तल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. राज्य नोडल एजेंसी ने अस्पताल को 3 महीने के लिए आयुष्मान योजना से सस्पेंड कर दिया है.
CG News

Raipur: आयुष्मान भारत योजना के तहत नियमों के उल्लंघन पर मित्तल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. राज्य नोडल एजेंसी ने अस्पताल को 3 महीने के लिए आयुष्मान योजना से सस्पेंड कर दिया है.

मित्तल हॉस्पिटल 3 महीने के लिए आयुष्मान योजना से सस्पेंड

मामला एक मरीज से सर्जरी के नाम पर ₹90 हजार की अवैध वसूली का है. शिकायत में बताया गया था कि मरीज के पास आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद अस्पताल ने इलाज के लिए अतिरिक्त राशि ली. जांच में शिकायत सही पाई गई. जांच रिपोर्ट के अनुसार अस्पताल ने मरीज से दवाइयों के नाम पर ₹15,226 और सर्जरी के लिए ₹90 हजार वसूले. इसे आयुष्मान योजना के नियमों का स्पष्ट उल्लंघन माना गया.

₹90 हजार देने के दिए निर्देश

राज्य नोडल एजेंसी ने अस्पताल को मरीज को ₹90 हजार की राशि वापस करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही अस्पताल को तीन महीने के लिए आयुष्मान योजना से निलंबित कर दिया गया है. इस कार्रवाई के बाद प्रदेश के निजी अस्पतालों में हड़कंप मच गया है। आयुष्मान योजना के तहत इलाज कर रहे अस्पतालों को नियमों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी भी दी गई है.

सर्जरी के 90 हजार अब भी बाकी

जांच के बाद अस्पताल ने दवाइयों के लिए ली गई 15,226 रुपए की राशि चेक के माध्यम से मरीज के रिश्तेदारों को वापस कर दी. हालांकि, सर्जरी के लिए लिए गए 90 हजार रुपए अब तक वापस नहीं किए गए हैं. इसी आधार पर राज्य नोडल एजेंसी ने अस्पताल को आयुष्मान योजना से 3 महीने के लिए निलंबित कर दिया है. निलंबन अवधि में अस्पताल योजना के तहत नए मरीज भर्ती नहीं कर सकेगा.

दोबारा गड़बड़ी पर दी चेतावनी

पहले से भर्ती मरीजों का उपचार पूरा कर उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकेगा. साथ ही अस्पताल को योजना से जुड़ी सभी प्रचार-प्रसार सामग्री परिसर से हटाने और भविष्य में इस तरह की अनियमितता नहीं दोहराने की चेतावनी दी गई है.

ये भी पढ़ें- CG News: कागजों में मलेरिया मुक्त बस्तर! कांकेर में 10 दिन में अब तक 3 स्कूली बच्चों की मौत, संभाग में 8426 लोग पॉजिटिव