Raipur News: रायपुर की 3डी फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल

Raipur Oxygen Cylinder Blast: चश्मदीदों के मुताबिक कई मजदूर अभी मलबे में दबे हुए हैं. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके साथ ही जिला प्रशासन, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है
Raipur Oxygen Cylinder Blast

रायपुर: फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट

Raipur Oxygen Cylinder Blast: राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हो गया. बेंद्री स्थित 3डी फैक्ट्री में मंगलवार (7 जुलाई 2026) को ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया. इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई है. एक मजदूर जांजगीर-चांपा जिले का रहने वाला है, जिसका नाम अरुण पांडे (19 साल) बताया जा रहा है. वहीं, दो अन्य मध्य प्रदेश के डिंडोरी के रहने वाले हैं. जिनके नाम कमल सिंह और लाल सिंह है.

कई मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में मजदूर काम रहे थे. इसी दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर में धमाका हो गया. जिससे अफरा-तफरा मच गई. नई दुनिया की रिपोर्ट के मुताबिक कई मजदूर जान बचाकर फैक्ट्री से बाहर निकले. चश्मदीदों के मुताबिक कई मजदूर अभी मलबे में दबे हुए हैं. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके साथ ही जिला प्रशासन, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है. मजदूरों को खोजा जा रहा है.

परिसर को सील किया गया

सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए थ्रीडी फैक्ट्री परिसर को सील कर दिया गया है. पुलिस लगातार निगरानी बनाए रखे हुए है. हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे मजदूरों के परिजनों ने हंगामा किया. मीडिया रिपोट्स के अनुसार परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद घटनास्थल पर कंपनी का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा है. मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है.

ये भी पढ़ें: रायपुर में राज्य कैंसर संस्थान का होगा विस्तार! 39 करोड़ की लागत से बनेगा 7 मंजिला भवन, हर फ्लोर पर होंगे 64 बेड

फैक्ट्री में पिग आयरन बनाने का काम किया जाता है. इससे गाड़ियों के पार्ट्स बनाने का काम किया जाता है. धमाका इतना तेज था कि कई किमी तक इसकी आवाज सुनी गई. ब्लास्ट के बाद पूरी फैक्ट्री में धुआं फैल गया.

ज़रूर पढ़ें