Raipur: फ्लाइट में सिंगर सोनू निगम ने यात्रियों की फरमाइश पर खड़े होकर गाया गाना, कल हो न हो सुन झूमने लगे सब
सोनू निगम ने फ्लाइट में गाया गाना
Sonu Nigam Raipur To Mumbai Flight: रायपुर से मुंबई जा रही फ्लाइट पर उस समय माहोल बदल गया जब फ्लाइट में 90’s के सुपरहुट सिंगर सोनू निगम ने यात्रियों के बीच एंट्री ली. सिंगर को देख फैंस अपने आप को कंट्रोल नहीं कर पाए. यात्रियों ने सबसे पहले अपना फोन निकाला और सिंगर को कैप्चर किया. खास बात यह रही कि, इस दौरान यात्रियों की फरमाइश पर सिंगर ने सुर भी छेड़े. सिंगर ने सेल्फी भी ली फैंस और एयरहॉस्टेस के साथ.
सोनू निगम ने फ्लाइट में गाया गाना
बता दें, यात्रियों की फरमाइश पर सिंगर ने एक नहीं बल्कि कई गाने गाए.इस दौरान लोगों के चेहरों पर साफ तौर पर उत्सुकता और खुशी झलक दिखाई दे रही थी. इस दौरान प्लेन का माहौल किसी कॉन्सर्ट जैसा हो गया. यात्रियों ने सिंगर के गाने का खूब लुत्फ उठाया. साथ ही कई लोगों ने अपने फोन में वीडियो भी बनाया. वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
फैंस की फरमाइश पर सिंगर सोनू निगम ने ‘हर घड़ी बदल रही है जिंदगी’ और ‘बिजुरिया’ ‘और कल हो न हो’जैसे सुपरहिट गाने गाए. वहीं, जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो कमेंट्स की लाइन लग गई. कई यूजर्स ने यात्रियों को खुशकिस्मत बताया और लिखआ हाऊ लकी. वहीं कई यूजर्स ने लिखा पूरा कॉन्सर्ट की हो गया.
क्रू ने भी उठाया लुत्फ
बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही रायपुर एम्स के ओरियाना फेस्ट में सोनू निगम का लाइव कॉन्सर्ट हुआ था. एम्स में आयोजित इस सांस्कृतिक आयोजन में उन्होंने अपनी प्रस्तुति दी थी. वे मुंबई के लिए फ्लाइट से रवाना हो रहे थे. इसी दौरान इंडिगो की फ्लाइट में उन्होंने यात्रियों के साथ सफर तय किया और गाना गाकर यात्रियों का सफर यादगार बना दिया. इस दौरान, क्रू मेंबर्स ने भी सिंगर के गाने का लुत्फ उठाया.



