CG Weather: छत्तीसगढ़ में बारिश का रेड अलर्ट, 10 जिलों में IMD ने जारी की चेतावनी, जानें आपके शहर का हाल
CG Weather News: मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे के दौरान कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की आशंका जताते हुए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.
छ्त्तीसगढ़ का मौसम
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मानसून का असर लगातार बना हुआ है. मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे के दौरान कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की आशंका जताते हुए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की गई है.
10 जिलों में रेड अलर्ट
रायपुर, दुर्ग, बलौदाबाजार, राजनांदगांव, बेमेतरा, महासमुंद, बालोद, धमतरी, गरियाबंद और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में रेड अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में कहीं-कहीं अत्यधिक से बेहद भारी बारिश हो सकती है. वहीं कबीरधाम, कांकेर, बस्तर समेत कई जिलों में ऑरेंज और सुकमा, बीजापुर व जशपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
खबर को अपडेट किया जा रहा है…