CG News: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी PM-JANMAN योजना की सड़क, 3 महीने में सामने आया घटिया निर्माण का सच, अधिकारियों ने साधी चुप्पी
सड़क निर्माण में बड़ा भ्रष्टाचार
रिपोर्ट – अविनाश चंद्र
CG News: छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MBC) जिले में पीएमजीएसवाई जनमन योजना के तहत करीब 200 सड़कें स्वीकृत हुई हैं. कुछ का निर्माण हो चुका है और कुछ निर्माणाधीन हैं. जहां केंद्र सरकार और राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्र को शहरी क्षेत्र से जोड़ने और लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके, इसे ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना जनमन के तहत सड़कें बनाई जा रही हैं. लेकिन पीएमजीएसवाई विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत नए भ्रष्टाचार को जन्म दे रही है.
3 महीने में खुली भ्रष्टाचार की पोल
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि ग्राम पंचायत बंजी के दक्षिणपारा और बैगापारा में बनी जनमन योजना की सड़क, निर्माण होने के 3 महीने के भीतर ही घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार की पोल खुद खोल रही है. सड़कों में मोटी-मोटी दरारें आ गई हैं. महज 2 दिन की बारिश ने पीएमजीएसवाई विभाग की बनी सड़कों के घटिया और गुणवत्ता विहीन निर्माण की पोल खोलकर रख दी है.
वहीं, घटिया और गुणवत्ता विहीन सड़क निर्माण को लेकर ग्राम पंचायत बंजी के सरपंच देव कुमार ने नाराजगी जाहिर करते हुए उच्च अधिकारियों तक शिकायत करने की बात कही है.
ग्रामीणों ने बताया सड़क निर्माण को घटिया
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण इतना घटिया और गुणवत्ता विहीन है कि सड़कों में दरारें आ रही हैं. साथ ही कुछ रिटेनिंग वॉल धराशायी हो चुके हैं. सड़क के किनारे की मुरूम और मिट्टी किसानों के खेत में जा रही है, जिससे बरसात के दिनों में खेती करने में दिक्कत आ रही है. वहीं, जिले के पीएमजीएसवाई अधिकारियों से बात करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला. जिले की कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है.
ये भी पढे़ं- Video: कवर्धा में उफनती ढोलढोली नदी में फंसी यात्रियों से भरी पिकअप, ग्रामीणों की सूझबूझ से बची लोगों की जानें