7 दिन में ही मोहनलाल की दृश्‍यम 3 को पछाड़ आगे निकली अजय देवगन की फिल्म, 360 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

Drishyam 3 Box Office Collection: वहीं अजय देवगन की 'दृश्यम 3' ने 7 दिनों की कमाई के मामले में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3' के कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि अजय देवगन की 'दृश्यम 3' मोहनलाल की 'दृश्यम 3' से कितना आगे निकल चुकी है.
drishyam 3

मोहनलाल की फिल्म दृश्याम 3 से अजय देवगन की फिल्म आगे

Drishyam 3 Box Office Clash: इन दिनों दुनियाभर के सिनेमाघरों में बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ का जबरदस्त क्रेज दिखाई दे रहा है. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही करोड़ों की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी. फिल्म ने अपने ओपनिंग डे में अच्छी-खासी कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना ली है.

वहीं अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने 7 दिनों की कमाई के मामले में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ के कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से कितना आगे निकल चुकी है.

मोहनलाल की दृश्यम 3 पीछे

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की क्राइम थ्रिलर फिल्म दृश्यम 3, 21 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने दुनियाभर के सिनेमाघरों से कुल 239 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन की था. वहीं 2 अक्टूबर को रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 ने सर्फ 7 दिनों में ही इस आंकड़े को पार कर लिया और नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. हिंदी फिल्म दृश्यम 3 का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है.

अजय देवगन की फिल्म का अब तक का कलेक्शन

अब बात करते हैं अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने सातवें दिन यानी गुरुवार को भारत में 11.10 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया. इससे एक दिन पहले यानी छठे दिन फिल्म ने 15 करोड़ रुपये की कमाई की थी. भारत में अब तक फिल्म ने कुल 243.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है.

ये भी पढ़ें-Nana Patekar Best Movies: परिंदा से लेकर क्रांतिवीर तक, नाना पाटेकर की ये 10 फिल्में नहीं भूल पाएंगे आप

दृश्यम 3 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

इस शानदार कमाई के साथ दृश्यम 3 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. अजय देवगन की फिल्म को भारत के साथ-सथ दुनियाभर में भी पसंद किया जा रहा है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 360 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है.

ज़रूर पढ़ें