‘एवेंजर्स डूम्सडे’ ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल, एडवांस बुकिंग में 52 करोड़ पार, इस दिन होगी रिलीज

Avengers Doomsday Advance Booking: 'एवेंजर्स: डूम्सडे' को रिलीज होने में 20 दिनों से भी ज्यादा का समय बचा हुआ है और इस फिल्म के अब तक 8.25 लाख से अधिक टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई की है.
Avengers Doomsday

एवेंजर्स डूम्सडे फिल्म

52 Crore Advance Booking: ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के रिलीज से पहले ही दुनियाभर में इसकी चर्चा हो रही है. भारत से लेकर विदेशों तक इस सुपरहीरो फिल्म को लेकर लोगों में क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म के मेकर्स के अनुसार, यह फिल्म भारत में 17 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि अमेरिका समेत ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में यह 18 दिसंबर 2026 को आएगा. बता दें कि फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और रिलीज से पहले ही फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है.

‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ को रिलीज होने में 20 दिनों से भी ज्यादा का समय बचा हुआ है और इस फिल्म के अब तक 8.25 लाख से अधिक टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुका है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई की है.

डॉक्टर डूम बनकर लौट रहे हैं आयरन

मैन मार्वल की नई फिल्म का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. वजह सिर्फ एक नहीं है. सालों बाद रॉबर्ट डाउनी जूनियर फिर से MCU में कदम रख रही हैं, लेकिन इस बार हीरो नहीं बल्कि विलेन बनकर. डॉक्टर डूम के किरदार में उनकी एंट्री ही फिल्म की सबसे बड़ी हाइलाइट बन गई है.

साथ ही रूसो ब्रदर्स भी लंबे गैप के बाद डायरेक्शन की कुर्सी पर वापस आए हैं. कहानी में दुनिया को बचाने के लिए अलग-अलग यूनिवर्स के हीरो एक ही जगह जुटते नजर आएंगे.

रिलीज से पहले ही करोड़ों की बुकिंग

फिल्म आने में अभी तीन हफ्ते से ज्यादा का वक्त बाकी है, फिर भी टिकट खिड़की पर भीड़ लगी हुई है. सोमवार दोपहर तक देशभर में 8 लाख से ज्यादा सीटें रिजर्व हो चुकी थीं. सिर्फ 17 से 20 दिसंबर के 4 दिनों के लिए ही 7 लाख से ऊपर टिकट बिक गए हैं.

अगर ब्लॉक की गई सीटों को भी जोड़ लें तो कलेक्शन 52 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है. सोमवार को सिर्फ 9 घंटे में ही ढाई करोड़ रुपये की टिकटें बिकीं. भाषा की बात करें तो अंग्रेजी वर्जन सबसे आगे चल रहा है और हिंदी वर्जन उसके पीछे है.

कौन सा राज्य सबसे आगे?

टिकट बिक्री के मामले में महाराष्ट्र ने सबको पीछे छोड़ दिया है. वहां से अकेले करीब 12 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हो गई है. ये पैसे पूरी बुकिंग का लगभग एक चौथाई हिस्सा है. दूसरे नंबर पर दिल्ली-NCR है, जहां से 9 करोड़ रुपये से ज्यादा की बुकिंग दर्ज हुई है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें