Bigg Boss 17: विक्की ने अंकिता को लेकर मम्मी के बयानों पर दिया रिएक्शन, बोले -‘जो कहा वो गलत था’

Bigg Boss 17: शो में अंकिता और विक्की की नोंक-झोंक पब्लिक को पसंद आई. लेकिन जब विक्की जैन की मम्मी ने खूब पब्लिसिटी बटोरी.
vicky-jain-and-ankita-lokhande-253317935-16x9_0

अंकिता व विक्की

Bigg Boss 17: बिग बॉस सीजन 17 में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन सबसे पॉपुलर मैरिड कपल रहे, जिन्होंने घर में 105 दिनों का लंबा सफर तय किया. जहां अंकिता टॉप-5 फाइनलिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहीं तो  विक्की जैन टॉप-6 में रहे. अंकिता शो जीतने की प्रबल दावेदार थीं. लेकिन टॉप 3 में वो अपनी जगह नहीं बना पाईं और मुनव्वर फारुकी शो के विनर बनें. हालांकि अंकिता और विक्की के अलावा इनकी फैमिली का एक और मेबर रहा, जिसने मीडिया में खूब सुर्खियों बटोरीं, वो कोई और नहीं बल्कि विक्की जैन की मां और अंकिता लोखंडे की सासू मां रंजना जैन हैं.

रंजना जैन का बयान वायरल

बिग बॉस सीजन 17 में अंकिता लोखंडे की सासू मां रंजना जैन ने फैमिली वीकेंड एपिसोड में एंट्री की और अपनी बहू अंकिता लोखंडे पर एक के बाद एक तानों की छड़ी लगा दी. खासतौर पर विक्की को चप्पल और लात मारने वाले एपिसोड पर रंजना जैन ने बहू अंकिता को खूब खरी-खोटी सुनाई. शो के अंदर अंकिता माफी मांगती नजर आईं. हालांकि शो से बाहर आने के बाद रंजना जैन ने मीडिया में कई सनसनी खेज इंटरव्यू दिए उन्होंने अपने बयान में ये भी कहा कि वो तो एक्ट्रेस बहू नहीं चाहती थीं विक्की के कारण ही उन्हें शादी करवानी पड़ी.

ये भी पढ़ें: ‘मैं जिंदा हूं….’ मौत की खबर के 24 घंटे बाद सामने आईं Poonam Pandey, सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर किया ट्रोल

vicky jain and ankita lokhande

वहीं 28 जनवरी को बिग बॉस सीजन 17 का ग्रैंड फिनाले हुआ, जहां उन्होंने बहू अंकिता को नसीहत दी थी कि वो आगे से किसी ऐसे शो में हिस्सा नहीं लेंगी, जिससे परिवार की इज्जत मिट्टी में मिले. रंजना जैन के बहू को लेकर इतने तीखे प्रहार के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ‘खड़ूस’ और ‘वैंप’ तक कहा गया. अब विक्की ने अपनी मां के शब्दों पर रिएक्ट किया है. 

विक्की जैन ने मम्मी के बयानों पर किया रिएक्ट

एक इंटरव्यू में विक्की जैन से जब उनके मम्मी रंजना जैन के दिए बयानों पर रिएक्शन मांगा गया तो उन्होंने कहा कि मम्मी ने जो भी कहा उन्हें नहीं कहना चाहिए था. बता दें कि शो से बाहर आने केे बाद विक्की जैन ने भी अपनी मां को इंटरव्यू देने से रोका था. उनका कहना है कि उनकी मां को अगर कुछ गलत लगा है तो उसके जिम्मेदार कहीं ना कहीं मैं और अंकिता ही हैं.

विक्की जैन से ज्यााद फेमस हुई मम्मी

शो में अंकिता और विक्की की नोंक-झोंक पब्लिक को पसंद आई. लेकिन जब विक्की जैन की मम्मी ने खूब पब्लिसिटी बटोरी. ग्रैंड फिनाले के एपिसोड में होस्ट सलमान खान ने भी कहते नजर आए कि अगली बार वो सेलिब्रिटी की मम्मी के साथ एक बिग बॉस सीजन होस्ट करना चाहते हैं.फिलहाल बिग बॉस से कंटेस्टेंट्स जमकर पार्टी कर रहे हैं और फैमिली को वक्त दे रहे हैं.

 

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें