टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमले के बाद सलमान खान का बड़ा फैसला, बिग बॉस की होस्टिंग को लेकर उठाया ये कदम
सलमान खान ने लिया बड़ा फैसला
Salman Khan Weekend Absence: 18 अक्टूबर 2026 को मुंबई के जुहू इलाके में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुआ जानलेवा हमला देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है. अज्ञात हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ पर 5 राउंड फायरिंग की, जिसमें एक्टर घायल हो गए. टाइगर पर हुए इसी जानलेवा हमले के बीच सलमान खान ने एक बड़ा फैसला लिया है. फिलहाल रियलिटी शो बिग बॉस का 20वां सीजन चल रहा है. इस शो को बॉलीवुड एक्टर सलमान खान होस्ट कर रहे हैं. वहीं टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की बीच सलमान खान ने बिग बॉस की होस्टिंग को लेकर एक बड़ा निर्णय लिया है.
वार होस्ट नहीं करेंगे सलमान खान
रविवार को ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने बताया कि वह अगले हफ्ते शो को होस्ट नहीं करेंगे. उन्होंने घरवालों को इसकी जानकारी दी. सलमान ने कहा कि पहले से तय काम की वजह से वह अगले वीकेंड पर नहीं आ पाएंगे. उनकी जगह फिल्ममेकर रोहित शेट्टी शो को होस्ट करेंगे.
नई फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं सलमान
खबरों के अनुसार, सलमान जल्द ह फिल्म SVC63 में नजर आएंगे. फिलहाल वह इसी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. इस फिल्म में उनके साथ नयनतारा भी दिखेंगी. वहीं चर्च है कि टाइगर श्रॉफ के पिता और दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. इस फिल्म को राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं और वामशी पेड्डिपल्ली डायरेक्ट कर रहे हैं.
लॉरेंस गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी
बता दें कि सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है. खबरों के अनुसार, लॉरेंस गैंग की तरफ से इस हमले की जिम्मेदारी ली है. वायरल ऑडियो में वो साफ कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, ‘टाइगर को समझाया था, लेकिन वह नहीं समझा. जो भी फिल्म इंडस्ट्री में हमारी बात नहीं सुनेगा और सलमान खान के साथ काम करेगा, अगला नंबर उसका होगा.’ बता दें कि इससे पहले रोहित शेट्टी के घर पर भी फायरिंग हुई थी. वहीं राजनेता और सलमान के करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी पर भी हमला हुआ था, जिसमें उनकी मौत हो गई थी.