‘मम्मा वापस आ जाओ…’, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान घबरा गए थे रणबीर कपूर, नीतू कपूर ने सुनाया किस्सा
नीतू कपूर और रणबीर कपूर
Dadi Ki Shaadi Movie: कपिल शर्मा अपनी नई फिल्म ‘दादी की शादी’ के साथ सिनेमाघरों में लौट रहे हैं. इस फिल्म की खास बात यह है कि इसमें अनुभवी एक्ट्रेस नीतू कपूर लीड रोल में दिखाई देंगी. इसके अलावा, यह फिल्म ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के अभिनय की डेब्यू के लिए भी चर्चा में है, जबकि उनकी पोती समारा भी फिल्म में एक छोटी सी भूमिका में नजर आएंगी.
हाल ही में इस फिल्म की पूरी स्टार कास्ट एक साथ नजर आई, जिसका वीडियो कपिल शर्मा ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है. वीडियो में सभी कलाकार अपनी फिल्म को लेकर चर्चा कर रहे हैं. नीतू कपूर ने भी फिल्म से जुड़े अपने अनुभव साझा किए और बताया कि शूटिंग के दौरान उन्होंने कितनी मस्ती की और सेट पर क्या-क्या दिलचस्प बातें हुईं.
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान फिल्म शूट हुई थी
इस फिल्म की शूटिंग देश के सबसे खूबसूरत स्थानों में से एक शिमला में हुई थी. जिस समय फिल्म की शूटिंग चल रही थी, ठीक उसी दौरान ‘सिंदूर ऑपरेशन’ की शुरुआत हुई थी, जिससे पूरे देश में डर और चिंता का माहौल बन गया था.
‘रणबीर ने वापस आने को कहा था’
एक्ट्रेस नीतू कपूर ने बताया कि शूटिंग के दौरान काफी कुछ घटित हुआ. युद्ध शुरू हो चुका था और माहौल बहुत गंभीर हो गया था. उन्होंने आगे बताया कि उस वक्त रणबीर कपूर ने उन्हें फोन करके वापस आने को कहा था, लेकिन उन्होंने रणबीर से कहा कि यह सबसे सुरक्षित जगह है और यहां कोई बम से हमला नहीं करेगा.
‘क्रू मेंबर्स फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थे’
नीतू कपूर ने बताया कि युद्ध की स्थिति होने के बावजूद किसी ने भी काम रोकने की बात नहीं की. सभी कलाकार और क्रू मेंबर्स फिल्म को लेकर इतने उत्साहित थे कि कोई भी शूटिंग छोड़कर वापस नहीं जाना चाहता था. उनकी बात का समर्थन करते हुए रिद्धिमा ने भी कहा कि असल में यह फिल्म इतने प्यार के साथ बनाई जा रही थी कि डर के माहौल में भी हर कोई इसके साथ अंत तक जुड़े रहना चाहता था.
ये भी पढ़ें-मुकेश खन्ना का बड़ा खुलासा, 67 की उम्र में करेंगे शादी, बोले- किस्मत में होगी तभी मिलेगी जीवनसाथी
फिल्म ‘दादी की शादी’ के बारे में
फिल्म ‘दादी की शादी’ की बात करें तो इसे कपिल शर्मा ने प्रोड्यूस किया है और आशीष आर. मोहन ने निर्देशित किया है. इस फिल्म में योगराज सिंह, आर. सरथकुमार, सादिया खातीब, निखत खान और तेजस्विनी कोल्हापुरे जैसे कई दिग्गज कलाकार अपनी अदाकारी का जादू बिखेरते नजर आएंगे. हाल ही में मुंबई में फिल्म की एक शानदार स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और आमिर खान जैसी बड़ी हस्तियां शामिल हुए. यह फिल्म इसी शुक्रवार यानी 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.