मुकेश खन्ना का बड़ा खुलासा, 67 की उम्र में करेंगे शादी, बोले- किस्मत में होगी तभी मिलेगी जीवनसाथी

Mukesh Khanna Marriage: मुकेश खन्ना ने 'फिल्मी चर्चा' के दौरान अपनी शादी न करने की वजह का खुलासा किया और मर्दानगी से जुड़ी पुरानी सोच पर अपनी राय दी. उन्होंने कहा कि प्यार के चक्कर में पड़ने या कई अफेयर रखने से कोई असली मर्द नहीं बन जाता.
mukesh khanna

मुकेश खन्ना (फाइल फोटो)

Mukesh Khanna Marriage: मुकेश खन्ना फिल्म इंडस्ट्री के एक फेमस एक्टर हैं, जिन्हें लोग ‘शक्तिमान’ और ‘भीष्म पितामह’ जैसे यादगार रोल के लिए आज भी याद करते हैं. वे अक्सर अपनी साफ और बेबाक बातों की वजह से चर्चा में रहते हैं. हैरानी की बात यह है कि 67 साल की उम्र में भी उन्होंने शादी नहीं की है. हाल ही में उन्होंने अपनी शादी पर चुप्पी तोड़ते हुए बताया है कि वे अब तक कुंवारे क्यों हैं और उन्हें अपने जीवनसाथी में कौन सी खूबियां चाहिए.

प्यार को लेकर क्या बोले एक्टर मुकेश खन्ना?

मुकेश खन्ना ने ‘फिल्मी चर्चा’ के दौरान अपनी शादी न करने की वजह का खुलासा किया और मर्दानगी से जुड़ी पुरानी सोच पर अपनी राय दी. उन्होंने कहा कि प्यार के चक्कर में पड़ने या कई अफेयर रखने से कोई असली मर्द नहीं बन जाता. अपनी बात समझाते हुए उन्होंने फिल्ममेकर रवि चोपड़ा का उदाहरण दिया, जो मानते थे कि मर्द वही है जिसके कई अफेयर हों, लेकिन मुकेश खन्ना इस बात से सहमत नहीं हैं.

मुकेश के अलावा सभी लोगों का था अफेयर

मुकेश खन्ना ने बताया कि उनके ग्रुप के सभी लोगों के अफेयर थे, सिवाय उनके. उनका मानना है कि खुद को मर्द साबित करने के लिए ढेर सारी गर्लफ्रेंड बनाना जरूरी नहीं है. उनके अनुसार, मर्दानगी दिखाने के और भी कई बेहतर तरीके हो सकते हैं, जिसके लिए अफेयर करना ही एकमात्र रास्ता नहीं है.

शादी के लेकर क्या बोले मुकेश खन्ना?

मुकेश खन्ना अब तक कुंवारे हैं, लेकिन एक्टर ने कहा कि उनका शादी में गहरा विश्वास है. इस बारे में अपनी राय देते हुए वो बोले- लोगों को लगता है कि अगर आप शादी नहीं करते, तो आप शादी में यकीन नहीं रखते. लेकिन इस बात में बिल्कुल सच्चाई नहीं है. मैं ज्यादातर लोगों की तुलना में शादी की संस्था में कहीं ज्यादा विश्वास रखता हूं. मेरा मानना है कि शादी किस्मत से तय होती है. पत्नी बस यूं ही नहीं मिलती. वो किस्मत में लिखी होती है.

‘सच्चा प्यार जीवन में केवल एक बार ही होता है’

मुकेश खन्ना का मानना है कि सच्चा प्यार जीवन में केवल एक बार ही होता है, बाकी सब बस एक अट्रैक्शन है. उन्होंने आजकल के ‘मूव ऑन’ करने वाले कल्चर पर दुख जताते हुए कहा कि इससे प्यार की अहमियत खत्म हो रही है. उनके अनुसार, एक इंसान को ‘आई लव यू’ कहकर तुरंत किसी दूसरे के पास चले जाना बिल्कुल गलत है.

ये भी पढ़ें-अर्चना पूरन सिंह के बेटे के साथ हुआ बड़ा ऑनलाइन स्कैम, क्रेडिट कार्ड से उड़े 87 हजार रुपये

मुकेश खन्ना कब शादी करेंगे?

मुकेश खन्ना ने अपनी शादी और निजी लाइफ को लेकर कहा कि सब कुछ भाग्य का खेल है. उनका मानना है कि अगर उनकी किस्मत में शादी लिखी होती, तो वह अब तक हो चुकी होती. उन्हें भरोसा है कि उनका जीवनसाथी कहीं न कहीं जरूर है और जब सही समय आएगा, तो किस्मत उन्हें मिलवा देगी. उनके हिसाब से शादी के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं होती.

ज़रूर पढ़ें