इस गाने को बनाने में लगे थे 14 साल, करीना कपूर और शाहिद कपूर पर फिल्माया गया था गीत
करीना कपूर, शाहिद कपूर
आप में से बहुत से लोगों ने करीना कपूर और शाहिद कपूर की फिल्म ‘जब वी मेट’ देखी होगी. ये फिल्म इन दोनों अभिनेताओं के करियर की सबसे बड़ी फिल्म थी. साल 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म ने कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया था. लोगों को आज भी जव वी मेट की कहानी याद है और फिल्म के किरदार फैंस के जहन में आज भी जिंदा है, लेकिन क्या आप जातने है कि इस फिल्म में एक ऐसा गीत भी था जिसे बनाने में 14 साल का समय लगा था.
इस फिल्म के सभी गाने प्रीतम ने किए थे कंपोज
इस फिल्म के सभी गाने प्रीतम ने कंपोज किए थे और अलग-सिंगरों ने गाए थे लेकिन एक गाने का कंपोजर ऐसा है जिसे कभी इंडस्ट्री में खास पहचान नहीं मिल पाई. इससे भी ज्यादा हैरानी वाली बात ये है कि फिल्म के इस गाने पर कंपोजर ने पूरे 14 साल तक काम किया था. ये गाना था ‘आओगे जब तुम साजना’. इसे उस्ताद राशिद खाने द्वारा गाया गया था.
ये भी पढ़ें- जब रफी सहाब के साथ 500 की शर्त में फंस गईं थीं आशा भोसले, गाते-गाते फूलने लगी थी सांस, ड्राइवर भी था हैरान
संदेश शांडिल्य ने किया था कंपोज
ये गाना संदेश शांडिल्य ने कंपोज किया था. इस गाने की धुनों पर उन्होंने 14 साल पहले ही काम शुरू कर दिया था. उस समय ये गाना डमी लिरिक्स के साथ बनाया गया था. लेकिन शांडिल्य को को इतने सालों में किसी भी फिल्म में ऐसी सिचुएशन नजर नहीं आई कि इस गाने को फिट किया जा सके. लेकिन फिर करीना कपूर और शाहिद कपूर फिल्म जब वी मेट में स्थिति बनी और इस गाने को इस फिल्म में जोड़ दिया गया.