हनुमान अंश के बाद अब प्रेमानंद महाराज पर बनेगी फिल्म, ‘राधा अंश’ में दिखाई जाएगी उनकी जीवनी

Radha Ansh Premanand Maharaj Film: 7 अगस्त को नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं और यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी कर रही है. वहीं अब ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि फिल्म 'हनुमान अंश' के बाद अब प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की ज़िंदगी पर आधारित फिल्म बनेगी.
premanand ji maharaj

प्रेमानंद महाराज पर बनेगी फिल्म

Premanand Maharaj Biopic After Hanuman Ansh: भारत एक ऐसा देश है जहां प्राचीन काल से ही ऐसे हज़ारों ऋषि-मुनि और संत हुए हैं, जिनकी जीवनशैली से प्रेरित होकर आम मनुष्यों की ज़िंदगी बदल गई.आज के इस डिजिटल दौर में सिनेमा का क्रेज काफी ज़्यादा है, जिस वजह से यदि कोई फल्म बड़े पर्दे पर रिलीज़ होती है, तो अधिक से अधिक लोगों तक उसके बारे में जानकारी पहुंचती है. 20वीं सदी के एक ऐसे ही प्रसिद्ध भारतीय आध्यात्मिक संत हुए, जिन्हें लोग हनुमान जी का अवतर मानने लगे. उस महापुरुष का नाम नीम करौली बाबा है.

हाल ही में 7 अगस्त को नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं और यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी कर रही है. वहीं अब ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि फिल्म ‘हनुमान अंश’ के बाद अब प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की ज़िंदगी पर आधारित फिल्म बनेगी, जिसके लिए मेकर्स ने इस फिल्म का नाम ‘राधा अंश’ रखा है.

प्रेमानंद महाराज के जीवन पर बनेगी फिल्म

वैष्णव किन्नर अखाड़े की जगद्गुरु शंकराचार्य हिमांगी सखी ने संत प्रेमानंद महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म बनाने की इच्छा जतते हुए कहा कि फिल्म का नाम ‘राधा अंश’ रखा गया है. इस फिल्म का मुख्य उद्देश्य संत प्रेमानंद महाराज के आध्यात्मिक जीवन, उनके विचारों और राधारानी के प्रति उनकी अटूट भक्ति को लोगों तक पहुंचाना और उन्हें जागरूक करना है. उन्होंने आगे बताया कि फिल्म को लेकर टीम से बातचीत हो चुकी है और प्रोजेक्ट पर आपसी सहमति भी बन गई है.

अब संत प्रेमानंद महाराज और उनके संतों से फिल्म बनाने के लिए ऑफिशियल अनुमति लेना बाकी है. फिल्म में कौन-से कलाकार काम करेंगे, इसका चयन भी प्रेमानंद महाराज के शिष्यों के फैसले के आधार पर ही होगा. हिमांगी सखी ने बताया कि जैसे ही आधिकारिक अनुमति मिल जाएगी, वैसे ही इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें-‘बाप पर मत जाना…’, ‘बिग बॉस 20’ में मनोज तिवारी की बेटी रीति से बोले सलमान खान

‘हनुमान अंश’ मूवी से मिला आइडिया

फिल्म ‘राधा अंश’ बनाने का विचार ‘हनुमान अंश’ की सफलता और लोकप्रियता को देखकर आया है. नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ में उनके बचपन से लेकर संत बनने तक के सफर को दिखाया गया है. हिमांगी सखी का माना है कि संत प्रेमानंद महाराज को राधारानी का ही एक रूप माना जाता है, इसीलिए फिल्म का नाम भी इसी आस्था को ध्यान में रखकर चुना गया है.

ज़रूर पढ़ें