क्या ब्यूटी इंजेक्शन बना शेफाली जरीवाला की मौत की वजह? पराग त्यागी ने बताई पूरी सच्चाई

Shefali Jariwala Death: जैसे ही शेफाली जरीवाला की मृत्यु की खबर सामने आई थी, वैसे ही हर तरफ यह कहा जाने लगा कि एक्ट्रेस ने भूखे पेट ब्यूटी इंजेक्शन लिया था, जिस वजह से उनकी मृत्यु हुई. इन खबरों के बीच पराग ने चुप्पी तोड़ी है.
Shefali Jariwala and Parag Tyagi

शेफाली जरीवाला और पराग त्यागी

Shefali Jariwala Death: जानी-मानी एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 42 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उनकी मौत की वजह को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि एक्ट्रेस ब्यूटी इंजेक्शन लेती थीं. वहीं अब उनके पति पराग त्यागी ने शेफाली की मौत को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है. फिलहाल इतनी कम उम्र में एक्ट्रेस का दुनिया से चले जाना बेहद दुखद है.

क्या ब्यूटी इंजेक्शन लेने से शेफाली की गई जान?

जैसे ही शेफाली जरीवाला की मृत्यु की खबर सामने आई थी, वैसे ही हर तरफ यह कहा जाने लगा कि एक्ट्रेस ने भूखे पेट ब्यूटी इंजेक्शन लिया था, जिस वजह से उनकी मृत्यु हुई. इन खबरों के बीच पराग ने चुप्पी तोड़ते हुए ‘फिल्मी ज्ञान’ को दिए इंटरव्यू में बताया कि यह पूरी तरह से अफवाह है. उन्होंने कहा कि हम लोग कुछ ना कुछ खाते ही हैं, हमें भूखे रहने की क्या जरूरत है. आगे पराग ने शेफाली के बारे में बताया कि वह इस समय सबसे ज्यादा फिट थीं. भूखे रहने से शरीर को कोई फायदा नहीं होता, बल्कि चेहरा मुरझा जाता है. पराग ने शेफाली द्वारा फेयरनेस या जवानी के लिए इंजेक्शन लगवाने की खबरों को पूरी तरह से अफवाह बताया है.

पति पराग त्यागी ने शेफाली को लेकर क्या कहा?

इन चर्चाओं के बीच पराग ने इंटरव्यू में कहा कि शेफाली खुद इतनी गोरी थीं कि उन्हें और गोरी होने की क्या जरूरत थी. उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि कृपया मुझे बताएं कि वह कौन सा इंजेक्शन है जो किसी को जवान और गोरा रखता है? पराग ने रतन टाटा का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर आज ऐसा होता, तो रतन टाटा हम सबके बीच होते और वह जिंदा होते. शेफाली की मौत पहले से ही तय थी. उन्होंने कहा कि शारीरिक रूप से भले ही वह कम समय के लिए साथ थीं, लेकिन आत्माएं हमेशा जुड़ी रहेंगी.

ये भी पढ़ें-http://एक्ट्रेस ईशा देओल को आज भी सताती है पिता धर्मेंद्र की याद, बोलीं-‘पापा से घंटों बातें करती थी’

कैसे हुई थी शेफाली जरीवाला की मृत्यु?

‘कांटा लगा’ गाने से फेमस हुईं शेफाली जरीवाला की 27 जून 2025 को अचानक हुई मौत ने उनके फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया था. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, 42 वर्षीय शेफाली का निधन कार्डियक अरेस्ट पड़ने की वजह से हुआ था. हालांकि वह अपनी मौत के समय पूरी तरह सेहतमंद और फिट थीं, लेकिन उन्होंने अपने पुराने इंटरव्यू में बताया था कि 15 साल की उम्र में उन्हें पहली बार एपिलेप्सी का दौरा पड़ा था और वह इस बीमारी का सामना कर चुकी थीं.

ज़रूर पढ़ें