OTT Releases This Week: इस वीकेंड ओटीटी पर लगेगा जबरदस्त तड़का, ‘द केरल स्टोरी 2’ से ‘ग्लोरी’ तक ये फिल्में होंगी रिलीज, देखें लिस्ट
इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में
Weekend OTT Release Update: ओटीटी लवर्स तैयार हो जाइए, क्योंकि इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आपकी मनपसंद फिल्में रिलीज होने वाली हैं. अगर आप किसी कारणवश सिनेमाघरों में अपनी फेवरेट मूवी नहीं देख पाए हैं, तो यह समय आपके लिए बिल्कुल सही है. इस हफ्ते डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर साउथ, बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की तमाम धांसू फिल्में देखने को मिलेंगी. इस वीकेंड ओटीटी पर मनोरंजन और कॉमेडी से लेकर हॉरर तक का तड़का लगेगा, इसलिए जल्दी से अपने सारे काम निपटा लीजिए और मोबाइल या टीवी के सामने पॉपकॉर्न लेकर बैठ जाइए, ताकि आपकी फेवरेट मूवी मिस न हो.
‘द केरल स्टोरी 2’
थिएटर में धमाका करने के बाद अब फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ ओटीटी पर आने वाली है, जिसका फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे.
इस फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा मुख्य भूमिकाओं में हैं. आप इसे 1 मई से ZEE5 प्लेटफॉर्म पर आसानी से देख सकते हैं.
‘ग्लोरी’
हिंदी वेब सीरीज ‘ग्लोरी’ इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. यह खेल बॉक्सिंग और बदले की कहानी पर आधारित एक ड्रामा सीरीज है.
इसमें पुलकित सम्राट, दिव्येंदु शर्मा, सुविंदर पाल विक्की और सयानी गुप्ता जैसे मंझे हुए कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह सीरीज 1 मई 2026 को Netflix पर रिलीज होने के लिए तैयार है.
‘बैचमेट्स’
तेलुगू वेब सीरीज ‘बैचमेट्स’ भी जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. इसकी कहानी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे चार छात्रों के कॉलेज जीवन की खट्टी-मीठी यादों और संघर्षों को दिखाती है.
आप इस सीरीज को 30 अप्रैल 2026 से जियो हॉटस्टार प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.
‘स्वैप्ड’
‘स्वैप्ड (Swapped)’ एक एनिमेटेड फेंटसी कॉमेडी फिल्म है, जो बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आएगी.

फिल्म की कहानी एक छोटे जंगली जीव और एक पक्षी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक हादसे की वजह से आपस में अपना शरीर बदल लेते हैं. यह मजेदार एडवेंचर फिल्म 1 मई 2026 को Netflix पर आएगी.
ये भी पढ़ें-घर नहीं रहस्यों का पिटारा था वो मकान! नेटफ्लिक्स की इस सीरीज ने खोल दी बुराड़ी कांड की खौफनाक फाइलें
‘माई डियरेस्ट सेनोरीटा’
‘माई डियरेस्ट सेनोरीटा (My Dearest Senorita)’ साल 2026 की एक स्पेनिश ड्रामा फिल्म है. फर्नांडो जी.
मोलिना के निर्देशन में बनी यह फिल्म ‘एडेला’ नाम की महिला के जीवन के उतार-चढ़ाव और उसकी पहचान की खोज की कहानी है. यह फिल्म भी 1 मई 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.