‘अमेरिका में भी मरवा देंगे…’, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत को मिली जान से मारने की धमकियां
कॉकरोच जनता पार्टी
Abhijeet Dipke Death Threats America: देश के साथ-साथ इस समय दुनियाभर में कॉकरोच जनता पार्टी चर्चा में है. सोशल मीडिया पर पार्टी को जमकर लोगों का समर्थन मिल रहा है. अब तक इंस्टाग्राम पर 19 मिलियन से ज्यादा लोग कॉकरोच जनता पार्टी को फॉलो कर चुके हैं. इन सब के बीच अब पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जान से मारने की धमकियां मिली हैं. इस बात की जानकारी दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी है.
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने दावा किया है कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. उन्हें धमकी देने वाले WhatsApp मैसेज के स्क्रीनशॉट पोस्ट करते हुए X पर लिखा कि अब मुझे जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. हिंदी में भेजे गए मैसेज में से एक में लिखा गया कि सुनो, अकाउंट बंद करने के लिए तुम्हें पैसे मिलेंगे.
धमकी देने वालों ने आगे लिखा कि वरना, हम तुम्हें अमेरिका में भी मरवा सकते हैं. एक और मैसेज में लिखा था कि हमारे पास तुम्हारा नंबर है. तुम्हारा घर ढूंढने में हमें ज़रा भी देर नहीं लगेगी.
Receiving death threats now. pic.twitter.com/agCy94jXEf
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) May 22, 2026
पहले सोशल मीडिया X भी गया दिया गया बैन
कॉकरोच जनता पार्टी को लोगों का जमकर समर्थन मिल रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 2 लाख से ज्यादा लोगों का साथ था. हालांकि नियमों का पालन न करने के आरोप में भारत में यह अकाउंट बंद कर दिया गया है. इसके बाद अभिजीत ने दूसरा पेज बनाया है.
देश की सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाली पार्टी
सोशल मीडिया पर 16 मई को सुबह 11.33 बजे अभिजीत दीपके नाम के शख्स ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम का प्लेटफॉर्म बनाया था. इसके फॉलोअर्स बहुत तेजी से बढ़े. शुक्रवार दोपहर 1 बजे तक यह आंकड़ा 2 करोड़ पहुंच गया है. जो देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टियों भारतीय जनता पार्टी (90 लाख) और कांग्रेस (1.34 करोड़ फॉलोअर्स) से भी ज्यादा है.
ये भी पढ़ें: कॉकरोच जनता पार्टी को बड़ा झटका! इंस्टाग्राम पर जलवे के बीच X अकाउंट हुआ बैन