कॉकरोच जनता पार्टी को बड़ा झटका! इंस्टाग्राम पर जलवे के बीच X अकाउंट हुआ बैन
कॉकरोच जनता पार्टी
Cockroach Janta Party X Account Ban: सोशल मीडिया पर धूम मचाने वाले “कॉकरोच जनता पार्टी” के ‘एक्स’ हैंडल पर बैन लगा दिया गया है. इसकी जानकारी खुद संस्थापक अभिजीत दीपके ने दी है. सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस के एक बयान के बाद कॉकरोच जनता पार्टी नाम का सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अकाउंट बनाया गया, जो पूरे देश में धूम मचा रहा है. इंस्टाग्राम की अगर बात करें, तो सिर्फ 4 दिनों के अंदर ही करीब 13 मिलियन फॉलोवर्स हो गए हैं. वहीं एक्स पर भी 4 लाख के करीब फॉलोवर्स हो गए थे, जो आज बैन कर दिया गया है.
As expected Cockroach Janta Party’s account has been withheld in India. pic.twitter.com/44ymllnSMJ
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) May 21, 2026
कैसे हुई थी शुरुआत?
दरअसल, सीजेआई सूर्यकांत ने पिछले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट में एक मामले की सुनवाई के दौरान देश के बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से कर दी. जिसके बाद युवाओं में नाराजगी देखने को मिली. हालांकि, बाद में जब युवाओं ने इसका विरोध किया तो सीजेआई ने इस पर सफाई भी दी. इसी विरोध के बीच एक दिन महाराष्ट्र के रहने वाले अभिजीत दीपके ने कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत कर दी. देखते ही देखते कॉकरोच जनता पार्टी की सोशल मीडिया पर बहार आ गई.
‘एक्स’ अकाउंट हुआ बैन
आज गुरुवार को कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी का सोशल मीडिया एक्स अकाउंट बैन कर दिया गया है. हालांकि, इंस्टाग्राम पेज अभी दिखाई दे रहा है. कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम पेज ने इतनी तेजी से ग्रोथ की है कि एक ही झटके में सभी राजनीतिक दलों को पछाड़ दिया. एक्स अकाउंट बंद होने पर संस्थापक अभिजीत ने नाराजगी दिखाई है.
ये भी पढ़ेंः क्या है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ और क्यों बनाई गई? इंटरनेट पर चला जलवा, 4 दिन में मिला 44 लाख लोगों का साथ
जिसका डर वही हुआः अभिजीत
अभिजीत दीपके ने एक्स बैन होने पर इंस्टाग्राम वीडियो जारी करते हुए कहा, जिसका डर था वही हुआ. उन्होंने हमारे इंस्टाग्राम को बैन करने का प्रयास किया और जब असफल रहे तो एक्स बैन कर दिया. हमारा एक्स अकाउंट अब भारत में नहीं दिखाई दे रहा है. इसके साथ ही अपील करते हुए कहा कि मैं चाहता हूं कि आप लोग आवाज उठाएं कि आखिर इसे क्यों बैन किया गया है.