‘कल्याण बनर्जी ने मुझे बचपन से देखा है, मेरे खिलाफ बोल सकते हैं’, घमंडी वाले बयान पर अभिषेक बनर्जी ने दी प्रतिक्रिया
अभिषेक बनर्जी(File Photo)
Abhishek Banerjee on Kalyan Banerjee: पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के लगातार बगावती तेवर देखने को मिल रही है. कई सांसद और विधायक पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं. पार्टी में मची भगदड़ के बीच ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की पार्टी के अंदर ही आलोचना हो रही है. पार्टी के सीनियर लीडर कल्याण बनर्जी भी अभिषेक बनर्जी को घमंडी बता चुके हैं. पार्टी के अंदर हो रही आलोचना को लेकर शुक्रवार को अभिषेक बनर्जी ने जवाब दिया.
‘कल्याण बनर्जी ने मुझे बचपन से देखा है, उन्हें बोलने का हक’
कल्याण बनर्जी के घमंडी वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिषेक बनर्जी ने बड़ा संयमित जवाब दिया. उन्होंने कहा, ‘कल्याण बनर्जी मेरे सीनियर हैं. उन्होंने मुझे बचपन से देखा है, बड़ा होते हुए देखा है. उन्हें मुझे बोलने का हक है. मेरे मन में उनके लिए कोई कड़वाहट नहीं है. मैं उनके खिलाफ कुछ नहीं बोलूंगा.’
VIDEO | TMC general secretary Abhishek Banerjee reacts to party MP Kalyan Banerjee’s remarks. He says, “Kalyan Banerjee is senior to me… He has known me since childhood and has seen me grow up.” pic.twitter.com/lfa3OOjduc
— Press Trust of India (@PTI_News) June 12, 2026
कल्याण बनर्जी ने क्या कहा था?
इसके पहले टीएमसी के सीनियर लीडर कल्याण बनर्जी ने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर ही हमला बोला था. उन्होंने गुरुवार को अभिषेक बनर्जी की आलोचना करते हुए घमंडी बताया था. कल्याण बनर्जी ने कहा था कि अभिषेक घमंडी हैं और पार्टी में किसी का सम्मान नहीं करते हैं. पार्टी की बुरी स्थिति के लिए उन्होंने अभिषेक बनर्जी को ही जिम्मेदार ठहराया था. इतना ही नहीं उन्होंने ममता बनर्जी को चेतावनी देते हुए कहा था कि या तो मैं पार्टी में रहूंगा या फिर अभिषेक बनर्जी. हालांकि कल्याण ने ये भी कहा था कि वे हमेशा ममता दीदी के साथ हैं.
‘TMC को ना डराया जा सकता है, ना झुकाया’
अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी टीएमसी के सांसदों और विधायकों को खरीदकर तोड़ने की कोशिश कर रही है. बीजेपी वाले सीआईडी और ईडी का डर दिखा रहे हैं. लेकिन टीएमसी को ना तो डराया जा सकता है और ना झुकाया जा सकता है.
वहीं सीआईडी के पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर TMC के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा, ‘आप जानते हैं कि CID ने मुझे बुलाया था. मैं वहां 5.30 घंटे तक रहा. मुझे 14 जून को फिर से बुलाया गया है. मैं जाऊंगा. मैं इस तरह की जाँच में हमेशा सहयोग करता हूं.’
ये भी पढे़ं: ममता और अभिषेक की खास सायोनी घोष ने क्यों की बगावत? लिस्ट सामने आने के बाद टाइमिंग पर उठे सवाल