सीआईडी के पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर TMC के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा, 'आप जानते हैं कि CID ने मुझे बुलाया था. मैं वहां 5.30 घंटे तक रहा. मुझे 14 जून को फिर से बुलाया गया है. मैं जाऊंगा. मैं इस तरह की जाँच में हमेशा सहयोग करता हूं.'
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद अब एक और टीएमसी नेता पर हमला हुआ है. टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी पर पश्चिम बंगाल के हुगली में हमला हुआ है.
Kolkata Gangrape Case: कल्याण बनर्जी का विवादित बयान पीड़िता को दोषी ठहराने वाला और महिला विरोधी माना गया. TMC ने अपने सांसद के इस बयान से किनारा कर लिया है.
तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद कल्याण बनर्जी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर अमीरों के लिए काम करने आरोप लगाते हुए 'दलाल' बताया है. उनके इस बयान के बाद सियासत तेज हो गई है. BJP नेताओं ने सांसद बनर्जी से माफी की मांग की है.
यह विवाद और बढ़ा जब कल्याण बनर्जी ने अपनी टिप्पणी पर माफी मांगी. हालांकि, सिंधिया ने उनकी माफी को स्वीकार नहीं किया. सिंधिया ने कहा, "आपने देश की महिलाओं का अपमान किया है. हम यहां राष्ट्र निर्माण में योगदान देने आए हैं, न कि व्यक्तिगत टिप्पणियां करने."
इस पूरी घटना ने न केवल संसदीय कार्यवाही को प्रभावित किया, बल्कि राजनीतिक माहौल को भी गरमा दिया है. ऐसे में सभी की निगाहें अब इस मुद्दे पर आगे की कार्रवाई और राजनीतिक प्रतिक्रिया पर रहेंगी.