दिल्ली में हवा हुई जहरीली, दिवाली से पहले ही सांस लेना मुश्किल, 350 के पार पहुंचा AQI

Delhi AQI: दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा दमघोंटू हो गई है. वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) भी 350 के करीब पहुंच गया है.
Delhi AQI

दिल्ली में दिवाली से पहले जहरीली हवा

Delhi AQI Today: दिल्ली में अभी दिवाली का त्योहार 1 सप्ताह बाद है, लेकिन अभी से हवा दमघोंटू हो गई है. दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) भी 350 के करीब पहुंच गया है. दिल्ली में बारिश के चलते दो दिनों से प्रदूषण से राहत मिली थी, लेकिन रविवार को अचानक सबसे अधिक प्रदूषण वाला दिन दर्ज किया गया. 350 से अधिक AQI बेहद खराब श्रेणी में आता है.

दिल्ली में अचानक कई इलाकों की हवा की हालत काफी खराब हो गई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) जो AQI की रिपोर्ट जारी करता है. उसके अनुसार, सुबह 7 बजे तक अधिकतम तापमान 349 दर्ज किया गया. दिल्ली में सबसे अधिक प्रदूषण अक्षरधाम मंदिर और उसके आसपास के इलाके में दर्ज किया गया. इसके बाद इंडिया गेट और जनपथ के आसपास के इलाके में एक्यूआई 335 पर रहा.

कई इलाकों में AQI 300 पार

हैरानी की बात है कि दिल्ली में प्रदूषण न बढ़े इसके लिए सरकार ने पहले ही पाबंदियां लागू कर दी थी. लेकिन इसके बावजूद प्रदूषण का बढ़ना हैरान कर देने वाला है. अभी तो दिवाली भी नहीं आई है. जिस तेजी के साथ प्रदूषण बढ़ रहा है. संभावना जताई जा रही है कि दिवाली के समय 500 पार एक्यूआई हो सकता है. दिल्ली के करीब 23 इलाकों में एक्यूआई 300 के पार पहुंच गया है.

किस कैटेगरी में कितना AQI?

AQI को 6 कैटेगरी में बांटा गया है. जिसमें गंभीर (401-500), बहुत खराब (301-400), खराब (201-300), मध्यम प्रदूषित (101-200), संतोषजनक (51-100) और अच्छा (0-50) शामिल है. आप AQI के हिसाब से पता लगा सकते हैं कि आपके इलाके में किस कैटेगरी में AQI है. AQI 200 से ऊपर होने पर स्वास्थ्य पर असर पड़ने का खतरा बढ़ जाता है.

ज़रूर पढ़ें