अमरावती वीडियो कांड: 180 लड़कियां, 350 आपत्तिजनक Video! 19 साल का अयान अहमद गिरफ्तार

Amravati Video Scandal: अमरावती पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से कई आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
Amravati video scandal

अमरावती वीडियो कांड

Amravati Video: महाराष्ट्र के अमरावती से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो आपको हैरान कर देगा. अमरावती के परतवाड़ा में पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास कई लड़कियों के साथ संबंध बनाने के आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं. जब पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया, को उसे भी अंदाजा नहीं था कि यह कितना गंभीर मामला है. जैसे-जैसे पुलिस की जांच बढ़ती चली गई. परतें खुलती चली गई. फिलहाल पुलिस अब हर एंगल से जांच करने में जुटी है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं था.

दरअसल, अमरावती पुलिस ने अयान अहमद नाम के एक शख्त को इस मामले में गिरफ्तार किया था. उसकी गिरफ्तारी के बाद जब जांच शुरू हुई तो चौंकाने वाले खुलासे हुए. इस दौरान उसके साथी उजेर खान इकबाल को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उजेर ने बताया कि अयान के मोबाइल से वीडियो डाउनलोड किए थे. पुलिस उजेर से लगातार पूछताछ कर रही है. पुलिस को शक है कि इस पूछताछ में बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है.

21 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर आरोपी

पुलिस ने उजेर को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले लिया है. पुलिस अधिकारियों का मानना है कि आरोपियों से पूछताछ में यह स्पष्ट हो सकता है कि वीडियो कहां बनाए गए और किस-किस तक पहुंचे, कौन-कौन लोग शामिल रहे. वहीं मुख्य आरोपी अयान 21 अप्रैल तक की पुलिस रिमांड पर है. पुलिस को अयान के फोन से कई आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं. जिसकी जांच की जा रही है.

अब तक 8 पीड़ितों की पहचान

पुलिस उन लड़कियों की भी तलाश कर रही है, जिनको आरोपियों ने अपना शिकार बनाया था. पुलिस के मुताबिक अब तक लगभग 8 पीड़ितों की पहचान हो चुकी है. मामला संवेदनशील होने की वजह से गोपनीय रखा गया है. महिला पुलिस अधिकारी पीड़िताओं से बातचीत करने में जुटी हैं. आरोपियों ने अपने मोबाइल से काफी सारा डेटा डिलीट भी कर दिया था, जिसे रिकवर करने का प्रयास किया जा रहा है.

ये भी पढ़ेंः सम्राट चौधरी ने ली CM पद की शपथ, JDU से बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी बने डिप्टी सीएम

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

महाराष्ट्र पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यह मामला बेहद संवेदनशील है. इससे जुड़े कोई भी फोटो-वीडियो शेयर करने से बचें. अगर ऐसा किया गया तो यह कानूनन अपराध है और साथ ही पीड़ितों को नुकसान होने की संभावना है. इस घटना ने न सिर्फ महाराष्ट्र में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था बल्कि सरकार पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है. लोगों ने निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी के गठन की मांग की है. फिलहाल, जांच जारी है.

ज़रूर पढ़ें