अनुराग जैन ने संभाला नीति आयोग के CEO का कार्यभार, लंबे प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी मजबूती

IAS Anurag Jain: नीति आयोग के नए मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में अनुराग जैन ने कार्यभार संभाल लिया है. अनुराग जैन 1989 बैच के मध्‍य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी है.
आईएएस अनुराग जैन

IAS Anurag Jain

IAS Anurag Jain: नीति आयोग के नए मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में अनुराग जैन ने कार्यभार संभाल लिया है. उनकी नियुक्ति केंद्र सरकार के प्रमुख नीति‍-निमार्ण थिंक टैंक में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के तौर पर देखी जा रही है. अनुराग जैन 1989 बैच के मध्‍य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी है. उनके पास प्रशासन, सुशासन और नीति निर्माण के क्षेत्र में करीब चार दशक का प्रशासनिक अनुभव है.

अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश के मुख्‍य सचिव रह चुके हैं, उन्‍होंने दो साल तक इस पद की जिम्मेदारी संभाली है. जैन सड़क परिवाहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में सचिव के पद पर रहे हैं. इसके साथ ही केंद्र और राज्य सरकार में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई है. नीति आयोग ने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट करके आधिकारिक रूप से नए CEO के रूप में अनुराग जैन का स्‍वागत किया है.

लंबे अनुभव से मिलेगी मजबूती

अनुराग जैन के बुनियादी ढांचा विकास, औद्योगिक नीति, प्रशासनिक अनुभव, प्रशासनिक सुधार और आर्थिक विकास के क्षेत्रों में उनके व्‍यापक अनुभव को नीति आयोग के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण बताया जा रहा है. जैन की नियुक्ति से नीति निर्माण, परियोजना क्रियान्‍वयन और राज्य सरकारों के साथ समन्‍वय को अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समित‍ि (एसीसी) ने इस साल की शुरूआत में अनुराग जैन की नियुक्ति को मंजूरी दी थी. कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार, उनका कार्यकाल दो या फिर अगले आदेश आने तक, इसमें से जो पहले हो जाए, तब तक जारी रहेगा.

अप्रैल में हुई थी उपाध्‍यक्ष की नियुक्ति

जानकारी के अनुसार, इस साल अप्रैल में ही केंद्र सरकार ने प्रसिद्ध अर्थशास्‍त्री अशोक कुमार लाहिड़ी को नीति आयोग के उपाध्‍यक्ष (वाइस चेयरमैन्र) के पद पर नियुक्त किया था. वहीं, अपॉइंटमेंट कमेटी ऑफ द कैबिनेट ने बुधवार को आदेश जारी करके अनुराग जैन को नीति आयोग के सीईओ के पद पर नियुक्त किया था.

ये भी पढे़ं- अनुराग जैन को नीति आयोग के CEO की कमान, एमपी के नए मुख्य सचिव बने अशोक बर्णवाल

ज़रूर पढ़ें