मध्य प्रदेश में कब होगी बकरीद की छुट्टी? मोहन यादव सरकार ने तारीख में किया बदलाव
ईद-उल-जुहा (बकरीद)
Bakrid 2026: मध्य प्रदेश सरकार ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के राजपत्रित अवकाश की तारीख में बदलाव कर दिया है. अब यह छुट्टी बुधवार 27 मई 2026 की जगह गुरुवार, 28 मई 2026 को मनाई जाएगी. दरअसल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) मध्य प्रदेश ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आग्रह किया है कि बैंकों का घोषित अवकाश 27 मई के बजाय 28 मई को किया जाए.
UFBU ने उठाई थी मांग
बता दें कि पहले मध्य प्रदेश सरकार ने 27 मई को ही बकरीद की छुट्टी घोषित की थी, लेकिन चांद और त्योहार की वास्तविक तारीख 28 मई होने के कारण कर्मचारी संगठनों और बैंक यूनियनों ने इसमें संशोधन की मांग उठाई थी. संगठन के समन्वयक वीके शर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा था कि नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत घोषित 27 मई के अवकाश को संशोधित कर 28 मई किया जाए. इसके बाद शासन स्तर पर समीक्षा हुई और सोमवार शाम संशोधित आदेश जारी कर दिए गए.

हरियाणा सरकार ने भी बदली तारीख
मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा जारी नए आदेश के तहत अब 28 मई को प्रदेश के सरकारी कार्यालय, बैंक और वित्तीय संस्थान बंद रहेंगे. वहीं 27 मई को सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा. केवल मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि हरियाणा सरकार ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के राजपत्रित अवकाश की तारीख में बदलाव कर दिया है. अब यह छुट्टी बुधवार 27 मई 2026 की जगह गुरुवार, 28 मई 2026 को मनाई जाएगी.
ये भी पढे़ं- Bhopal: भोपाल में रेलवे को मिली नई रफ्तार! संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन बना शहर का दूसरा जंक्शन