बैंकॉक से 29 दुर्लभ विदेशी जंगली जीव लेकर भारत पहुंचा युवक, मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया, आरोपी गिरफ्तार
मुंबई एयरपोर्ट
Bangkok Exotic Animals Seized India: रविवार को मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक ऐसे यात्री को गिरफ्तार किया है, जिसने बैंकॉक से 29 दुर्लभ प्रजाति के विदेशी जानवरों को लेकर पहुंचा था. लेकिन कस्टम विभाग ने धर दबोचा और कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. युवक बैंकॉक से वन्यजीव को सूटकेस में बंद कर लाया था. फिलहाल, कस्टम विभाग फिर से वन्य जीव को वापस भेजने की तैयारी कर रहा है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक भारतीय युवक कुछ दिनों पहले बैंकॉक गया था, लेकिन जब वह वापस लौटा तो उसने अपने साथ कई वन्यजीवों को भी लाया. अधिकारियों के अनुसार, सबकुछ सामान्य था. युवक ट्रैबल बैग लेकर बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था, लेकिन कस्टम विभाग के उसके ऊपर शक हुआ, तो बैग खोलने के लिए कहा गया. जब बैग खोलकर देखा तो हैरान कर देने वाला नजारा सामने आया.
29 दुर्लभ प्रजाति के वन्यजीव पकड़ाए
कस्टम के अधिकारियों ने पाया कि छोटे-छोटे कंटेनरों और पैकेजिंग के अंदर 29 दुर्लभ प्रजाति के वन्यजीव रखे थे. अधिकारियों को देखकर यह तो साफ हो गया कि यह कोई छोटी-मोटी और आम स्मगलिंग नहीं है, बल्कि बड़े लेवल पर वाइल्डलाइफ ट्रैफिकिंग से जुड़ा मामला हो सकता है. क्योंकि इसमें मेलानिस्टिक स्क्विरल यानी काली गिलहरी, गिब्बन जैसा प्राइमेट, इगुआना और बॉल पाइथन जैसे वन्यजीव शामिल रहे.
ये भी पढ़ेंः व्यापारी के बैंक खाते में करोड़ों की नकदी जमा, फिर आया 44 लाख का इनकम टैक्स नोटिस, कैसे मिली राहत?
वन्यजीव को सुपुर्द कर जांच शुरू
यह देखते ही कस्टम के अधिकारियों ने तुरंत ही रेस्क्यू टीम को बुलाया और वन्य जीव को सुरक्षित कर लिया. कई वन्यजीव काफी कमजोर हालत में पाए जाए, जिनकी जान बचाने का प्रयास किया जा रहा है. नियमों के मुताबिक, अब DGCA और वन्यजीव संरक्षण गाइडलाइंस के तहत सभी को वापस भेज दिया जाएगा. फिलहाल, जांच जारी है.