बीयर की बोतल खोलते ही उड़े शख्स के होश! अंदर तैरती चीज को देखकर मच गया हड़कंप
तेलंगाना में बीयर के बोतल के अंदर मिला कंडोम का पैकेट
Condom Packet Inside Beer: तेलंगाना के सिद्दिपेट जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसको लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. अगर आप भी शराब प्रेमी हैं, तो यह खबर पढ़कर आप भी चौंक जाएंगे. क्योंकि एक नामी कंपनी की बीयर की बोतल के अंदर कंडोम की खाली पैकेट मिली है. इस घटना के बाद से शराब प्रेमियों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है.
दरअसल, यह मामला सिद्दिपेट जिले के अकबरपेट भूमपल्ली मंडल का है. जहां एक व्यक्ति दिन भर कड़ी मेहनत करने के बाद अपनी थकान मिटाने के लिए शाम को वाइन शॉप चला गया और वहां से एक नामी कंपनी की बीयर की बोतल ले आया और सोचा कि घर जाकर आराम से बैठकर पीएंगे. हाथ में बीयर की बोतल लेकर घर पहुंचा और जैसे ही पीने के लिए खोला तो हैरान रह गया, क्योंकि बीयर के साथ एक खाली कंडोम का पैकेट तैर रहा था. यह देखते ही युवक दंग रह गया.
शराब प्रेमियों में भारी नाराजगी
युवक ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. जिसके बाद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया. पीड़ित युवक ने तुरंत ही इसकी जानकारी उस दुकान दो दी, जहां से खरीदी थी. लेकिन दुकान प्रबंधकों ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई. देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई. खबर से बाद शराब प्रेमियों में काफी गुस्सा है. उनका आरोप है कि इतनी बड़ी कंपनी कैसे इन गलतियों को नजरअंदाज करती है. ब्रांडेट कंपनी होने के बावजूद भी गुणवत्ता मानकों पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं रख रही है.
ये भी पढ़ेंः अधूरी मोहब्बत का खौफनाक अंजाम, एक ही फंदे पर लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका, 12 दिन बाद ससुराल से लौटी थी युवती
लापरवाही जान पर पड़ सकती है भारी
फिलहाल, इस घटना ने ब्रांडेड शराब कंपनी की पोल खोलकर रख दी. घटना यह दर्शाती है कि पैकिजिंग को लेकर कंपनियां कितनी लापरवाह होती हैं. ऐसी लापरवाही जान के लिए खतरा भी बन सकती हैं. अब देखना यह होगा कि इस मामले को लेकर आबकारी विभाग क्या एक्शन लेता है.