Bhawanipur Election Result: भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी की हार, सुवेंदु अधिकारी ने 15 हजार से ज्यादा वोटों से दर्ज की जीत
सुवेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी
Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल समेत आज 5 राज्यों के चुनाव का परिणाम आज जारी किया गया. बंगाल के परिणाम पर सबकी निगाहें टिकी थीं. बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज की. भवानीपुर सीट की अगर बात की जाए, तो बंगाल की यह सबसे हॉट सीट थी. यहां से खुद सीएम ममता बनर्जी चुनावी मैदान में थीं. लेकिन यहां पर ममता बनर्जी की हार हुई है. बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,114 वोटों से हरा दिया. दोनों नेताओं के बीच सुबह से ही कड़ी टक्कर देखने को मिली. कभी ममता बनर्जी तो कभी सुवेंदु अधिकारी सीट पर आगे चल रहे थे. लेकिन 16वें राउंड की काउंटिंग के बाद सुवेंदु अधिकारी ने बढ़त बनानी शुरू कर दी. आखिरकार लास्ट राउंड की काउंटिंग के बाद सुवेंदु अधिकारी ने जीत दर्ज कर ली.
TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच बहस
आज सुबह वोटों की गिनती शुरू होने से पहले ही भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के सखावत मेमोरियल स्कूल में काउंटिंग सेंटर के बाहर TMC और BJP के काउंटिंग एजेंटों के बीच बहस देखने को मिली थी. हालांकि, अब स्थिति सामान्य बताई जा रही है. भवानीपुर से मतदान के दौरान भी बवाल की खबरें आई थी. हालांकि, सुरक्षाबलों ने स्थिति को तुरंत काबू कर लिया था.
TMC कार्यकर्ताओं में चिंता
पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव कराए गए. 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान हुआ था. जिसके बाद 4 मई को वोटों की गिनती की गई. चुनाव नतीजों में बंगाल में टीएमसी को करारा झटका लगा है, यहां भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है.. कई दिग्गज इन चुनाव में अपनी सीट गंवा चुके हैं.
ये भी पढ़ेंः बंगाल चुनाव में इन दिग्गज नेताओं में कांटे की टक्कर, जानें VIP सीटों का हाल