बिहार में कल शपथ लेगी सम्राट की ‘सेना’! ये 27 विधायक बन सकते हैं मंत्री, निशांत को लेकर भी हो गया फैसला

Bihar Political Update: बिहार में 7 मई को मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है. इसमें 27 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि इसमें नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का नाम भी शामिल हो सकता है.
नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी

नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी

Bihar Cabinet Oath Ceremony: देश के 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं, इनमें से 3 राज्यों में बीजेपी की सरकार बनने वाली है. इन सब के बीच अब अन्‍य राज्‍यों के बचे हुए पेंडिंग कामों को पूरा करना भी शुरू कर द‍िया गया है. इसमें सबसे जरूरी काम बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार है. सम्राट चौधरी के सीएम पद की शपथ लेने के करीब 22 दिन बाद बिहार के नए मंत्री शपथ लेने वाले हैं. इसको लेकर राजधानी पटना में तैयारियां तेज कर दी गई हैं.

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत को लेकर भी अब लगभग तय माना जा रहा है कि वे भी मंत्री पद की शपथ लेंगे. निशांत कल पटना के गांधी मैदान में मंत्री पद की शपथ लेंगे. ऐसा कहा जा रहा है कि मंगलवार शाम को आयोजित हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है.

कल 27 मंत्री ले सकते हैं चुनाव

बिहार में नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद 15 को सम्राट चौधरी ने सीएम पद की शपथ ली थी. लगभग के महीने से बिहार में बिना मंत्रियों के ही सरकार चल रही थी. भले ही प्रभार सीएम और डिप्टी सीएम के पास था. 

अब शपथ ग्रहण के करीब 22 दिन बाद 7 मई को 27 मंत्री गांधी मैदान में शपथ ले सकते हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि इनमें 12 बीजेपी, जदयू से 11, लोजपा (रा.) से 2 और  तथा हम व रालोमो से 1-1 विधायक मंत्री पद की शपथ लेगा. इसके साथ ही भविष्य के एडजस्टमेंट को ध्‍यान में रखते हुए 6 पद खाली रखे जा सकते हैं.  

सम्राट मंत्रिमंडल के विस्तार की भव्य तैयारी

राजधानी पटना के के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सम्राट सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होगा. इस विस्तार को लेकर भव्य आयोजन की तैयारी चल रही है. करीब तीन हजार से जुड़ा सुरक्षा कर्मियों की विशेष रूप से तैनाती की जाएगी.  ऐसा कहा जा रहा है इस कार्यक्रम में 3 लाख से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं. खास बात यह भी है कि अब तक गांधी मैदान में केवल सीएम पद की शपथ ही आयोजित की जाती रही है. ऐसा पहली बार है जब मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह यहां आयोजित किया जा रहा है.

पीएम मोदी और अमित शाह को लेकर सस्पेंस

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर ऐसा माना जा रहा है कि इसमें पीएम मोदी और अमित शाह भी शामिल हो सकते हैं. हालांकि अब तक यह फिक्स नहीं है कि शाह और मोदी शामिल होंगे. कहा ये भी जा रहा है कि अम‍ित शाह कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद वह बंगाल के लिए रवाना हो जाएंगे. क्योंकि बंगाल का पर्यवेक्षक अम‍ित शाह को ही बनाया गया है. शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री के अलावा एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस आयोजन का हिस्सा हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: ‘वोट चोरी से कभी सीटें चुराई जाती हैं, कभी पूरी सरकार…’, राहुल का आरोप, बीजेपी ने कहा वे ‘लीडर ऑफ प्राइवेट ट्र‍िप’

ज़रूर पढ़ें