पटना में मासूम की मौत के बाद भड़का गुस्सा, भीड़ ने बस और पुलिस के वाहनों में लगाई आग

Bihar Bus Accident: ब‍िहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को भारी बवाल हो गया. राजधानी के अगमकुआं-जीरो माइल क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद हालात अचानक तनावपूर्ण हो गए.
गाड़‍ियों में लगाई आग

गाड़‍ियों में लगाई आग

Bihar Bus Accident: ब‍िहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को भारी बवाल हो गया. राजधानी के अगमकुआं-जीरो माइल क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद हालात अचानक तनावपूर्ण हो गए. तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई. इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा.घटना के विरोध में बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन शुरू कर दिया. देखते ही देखते प्रदर्शन हिंसक रूप ले बैठा. प्रदर्शनकार‍ियों ने कई बसों में आग लगा दी.

गुस्‍साएं भीड़ ने दुर्घटनाग्रस्त बस को आग के हवाले कर दिया. इसके साथ ही मौके पर पहुंची पुलिस के कई वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई और आग लगा दी गई.

हालात बिगड़ते देख पुलिस के अतिरिक्त जवानों को बुलाया गया. कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. कुछ समय तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया.

पुल‍िस की लोगों से अपील

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया. प्रशासन ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है. इसके साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ. वहीं, मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन ने हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है.

पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में तकिया गांव निवासी मनीष की मौत के बाद उसके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. मां के आंसू रूक नहीं रहे हैं. तीन भाई-बहनों में मनीष सबसे बड़ा था. जिस बस से हादसा हुआ था वो पश्चिम बंगाल से आ रही थी.

ये भी पढ़ें:मिशन 2027 के लिए कांग्रेस का नया दांव! यूपी में बदली टीम, प्रियंका गुट के नेताओं की छुट्टी

ज़रूर पढ़ें