युवाओं की बल्ले बल्ले! बिहार के 10 लाख लोगों को AI और स्टार्टअप से मिलेगी नौकरी, जानें कैसे

AI Training Business Opportunities: सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के मुताबिक, बिहार सरकार ने 100 से अधिक स्टार्टअप इन्क्यूबेटर विकसित करने की योजना बनाई है. इस योजना का उद्देश्य सभी शहरों को टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना है.
Bihar Startup AI Jobs

बिहार में 10 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

Bihar Youth Employment Scheme: बिहार में युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर मिलने वाला है. सरकार करीब 10 लाख युवाओं को रोजगार देने की तैयारी में है. प्रदेश के युवाओं को स्टार्टअप नीति और एआई प्रज्ञा प्रोग्राम के तहत रोजगार और उद्यमिता से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. ताकि युवाओं को स्थानीय स्तर पर नए अवसर मिल सकें.

सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के मुताबिक, सरकार ने 100 से अधिक स्टार्टअप इन्क्यूबेटर विकसित करने की योजना बनाई है. इस योजना का उद्देश्य सभी शहरों को टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना है, ताकि युवाओं को स्थानीय स्तर पर नए अवसर मिल सकें. सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नीतीश मिश्रा ने पटना, दरभंगा, गयाजी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और पूर्णिया में स्टार्टअप गतिविधियों को तेज करने के निर्देश दिए हैं.

बड़ी कंपनियों के साथ साझेदारी

सरकार की इस योजना से युवाओं को अपने नए आइडिया को सफल बिजनेस में बदलने के लिए तकनीकी मार्गदर्शन, संसाधन और विशेषज्ञों का सहयोग मिलेगा. युवाओं को भविष्य की तकनीकों से जोड़ने के लिए देश और विदेश की बड़ी कंपनियां माइक्रोसॉफ्ट और गूगल के साथ साझेदारी की जा रही है.

ये भी पढ़ेंः भारत-जापान के बीच अब येन में होगा कारोबार! डॉलर की जरूरत होगी कम

10 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

बिहार सरकार प्रदेश के 49 आईटीआई में AI लैब बनाने की योजना है. जहां पर छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिटिक्स और उन्नत डिजिटल तकनीकों का प्रैक्टिकल प्रशिक्षण मिलेगा. इन इन्क्यूबेटरों के माध्यम से युवाओं को अपने नए आइडिया को सफल बिजनेस में बदलने के लिए तकनीकी मार्गदर्शन, संसाधन और विशेषज्ञों का सहयोग मिलेगा. सरकार की इस योजना से स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा और एमएसएमई क्षेत्र को नई गति मिलेगी. इसके साथ ही करीब 10 लाख युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे.

ज़रूर पढ़ें