पश्‍च‍िम बंगाल में बीजेपी ने कैसे बदला अपना सियासी समीकरण? क्यों टूटा TMC का किला

West Bengal Elections Results 2026: पश्‍च‍िम बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी और उनकी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. चुनावी नतीजों के बाद ममता का 15 साल पुराना किला ढह गया है.
west bengal election 2026

बंगाल में कैसे हार गईं ममता बनर्जी

West Bengal Elections Results 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है. करीब 15 साल से सत्ता पर काबिज ममता बनर्जी की पार्टी को इस बार कड़ी चुनौती ही नहीं, बल्कि सत्ता से बाहर हो चुकी है. चुनावी नतीजों में बीजेपी ने बढ़त बनाकर राज्य की राजनीति का पूरा समीकरण बदल दिया है.  

बंगाल में इस बार के चुनाव में सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि वोटिंग पैटर्न में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला. बंपर वोट‍िंग के बाद से अनुमान लगाया जा रहा था कि इस बार के परिणाम कुछ अलग हो सकते हैं.

 एंटी-इनकंबेंसी का बड़ा असर

पश्‍च‍िम बंगाल में लंबे समय तक ममता बनर्जी के सत्ता में रहने के कारण सरकार के खिलाफ नाराजगी देखी गई थी, बेरोजगारी, स्थानीय मुद्दे और प्रशासनिक शिकायतें भी कई बार सामने आईं हैं. इसके अलावा केंद्र सरकार के साथ सही तालमेल न होने के कारण बंगाल में कई तरह के काम अटके रहते थे.  राजनीतिक जानकारों की मानें तो लगातार 15 सालों तक ममता का कार्यकाल देखने के बाद लोग किसी नए को मौका देना चाहते थे.

मुस्लिम वोट बैंक में पड़ी दरार

पश्‍च‍िम बंगाल में अब तक जो भी चुनाव हुए हैं, उनमें साफ तौर पर देखा गया है कि मुस्लिम वोट बैंक टीएमसी यानी की ममता बनर्जी के साथ ही रहा है. लेकिन इस बार के चुनाव में मुस्लिम वोट बैंक एक साथ नजर नहीं आया. कांग्रेस और टीएमसी में वोटों के बंटने का खामियाजा ममता बनर्जी को उठाना पड़ा है. इसके अलावा वोटर लिस्ट से नाम हटने जैसे विवादों का भी असर पड़ा है. खासकर मुस्लिम महिलाएं वोट डालने के लिए आगे आईं.  ]

महिला वोटर्स का झुकाव बदला

TMC की कई योजनाएं (जैसे आर्थिक सहायता योजनाएं) महिलाओं के लिए थीं, लेकिन महिलाओं का पूरा भरोसा टीएमसी नहीं जीत पाई. महंगाई और रोजगार जैसे मुद्दों पर ममता बनर्जी हमेशा ही बैकफुट पर नजर आईं. जबकि बीजेपी ने केंद्र की योजनाओं के साथ ही महिला आरक्षण बिल को हथियार बनाया और महिलाओं के सामने पेश किया. जिसका साफ असर चुनाव में देखने को मिला है.

बीजेपी ने बंगाल में रणनीति बदलकर किया काम

बंगाल में भारतीय जनता पार्टी पिछले 5 सालों से लगातार खुद को मजबूत करने में लगी हुई है.  हालांकि चुनाव प्रचार के दौरान इस बार बेहद आक्रामक तेवर अपनाए रखे. इसके साथ ही बड़े लेवल खासतौर पर केंद्र के ऐसे नेता जो देशभर में चर्च‍ित हैं उनको ग्राउंड पर प्रचार में लगाया था. रणनीतिक तौर पर यह अभियान काफी प्रभावी रहा और पार्टी को नए वोटर्स जोड़ने में मदद मिली.

ग्रामीण और शहरी दोनों में बढ़त

भारतीय जनता पार्टी को पिछले चुनाव में शहरी क्षेत्र में अच्छा रिस्पांस मिला था. उस समय ऐसा कहा गया कि बीजेपी केवल शहरी क्षेत्र की ही पार्टी है. इसके बाद ही बीजेपी ने अपनी रणनीति में बदलाव किया था. इसके बाद इस बार ग्रामीण क्षेत्रों पर फोकस किया और उसका नतीजा यहा कि शहर से लेकर गांव तक में बीजेपी को अच्छा रिस्पांस मिला. इस चुनाव में टीएमसी के कई पारंपरिक टीएमसी के गढ़ों में सेंध लगाई है.

इस चुनाव में मुकाबला काफी हद तक व्यक्तित्व आधारित हो गया था.  खासतौर पर ममता बनर्जी बनाम बीजेपी का संयुक्त नेतृत्व आमने सामने था. मतलब यह कि बीजेपी की किसी भी मुद्दे पर पूरी एक साथ नजर आती थी तो वहीं इस मामले में ममता अकेले ही टक्‍कर देने की कोशिश कर रही थीं.

ये भी पढ़ें:  असम में कांग्रेस के CM कैंड‍िडेंट गौरव गोगोई ही हार गए चुनाव, BJP ने बताया था ‘पाकिस्‍तानी एजेंट’

ज़रूर पढ़ें