भरत तिवारी एनकाउंटर: 11 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, गोली मारने का आरोपी जवान हो चुका है गिरफ्तार
भरत तिवारी(File Photo)
Warrant Issued Against Eleven Accused: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ा अपडेट आया है. आरा सिविल कोर्ट ने 11 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया है. इस मामले में एक आरोपी जवान की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिस पर गोली मारने का आरोप है. कोर्ट के इस आदेश के बाद भरत तिवारी के परिजनों में न्याय की उम्मीद जगी है.
सिविल कोर्ट के मुख्य दंडाधिकारी ने जिन 11 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है. उनमें तत्कालीन जगदीशपुर SDM, SDPO और शाहपुरा थानाध्यक्ष शामिल हैं. वहीं भोजपुर एसपी को 12 अगस्त तक कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है.
परिजनों ने पुलिस पर लगाए थे आरोप
इस मामले को लेकर परिजनों ने आरोप लगाया था कि पुलिस अधिकारियों ने साजिश के तहत भरत तिवारी को फर्जी मुठभेड़ में मार गिराया था. जिसके बाद देशभर से लोग एकत्रित होकर भरत तिवारी के घर पहुंचे और न्याय की मांग उठाई.
ये भी पढ़ेंः बिहार सरकार इन महिलाओं को देगी 10,000 रुपए, आगे चलकर 2 लाख भी मिलेगा, जानें क्या है योजना?
कोर्ट के आदेश के बाद मृतक भरत तिवारी के परिजनों की न्याय की उम्मीद जगी है. भरत की मां ने कहा कि देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है. जिस तरह से पुलिस ने अन्याय किया था, अब ऐसा लगता है कि उन्हें न्याय मिलने का रास्ता साफ हो गया है. हालांकि, भरत की मां ने सभी दोषियों को फांसी देने की मांग की है.