जोशीमठ हेलीकॉप्टर क्रैश में पायलट समेत 6 लोगों की मौत, बद्रीनाथ से लौटते समय हुआ था लापता

Chamoli Helicopter Missing: हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल 6 लोग सवार थे, जिनकी पहचान कैप्टन हिमांशु (पायलट), प्रथापा, अरुण, शंकर गौड़ा, सुधीर के और एसएस नटराजा के रूप में हुई है.
Joshi math helicopter crash

जोशीमठ हेलीकॉप्टर क्रैश

Badrinath Return Contact Lost: उत्तराखंड के चमोली में बद्रीनाथ से फटा की तरफ लौट रहा हेलीकॉप्टर अचानक लापता हो गया था. शुरुआती जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल 6 लोग सवार थे. इसको लेकर अब जानकारी आ रही है कि हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था, जिसमें पायलट समेत 6 लोगों की मौत हो गई.

इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जांच के आदेश दिए हैं. हेलीकॉप्टर लापता होने की खबर आते ही सीएम ने बताया कि जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था. हादसे के बाद, जिस ट्रांस भारत कंपनी का हेलीकॉप्टर था, उसकी उड़ान को फिलहाल रोक दिया गया है.

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, यह हेलीकॉप्टर ट्रांस भारत कंपनी का था. हाथी पर्वत के पास जोशीमठ से अचानक गायब हो गया था. जिला प्रशासन की एक टीम बद्रीनाथ से देहरादून जा रहे उस हेलीकॉप्टर की तलाश कर रही थी. हेलीकॉप्टर के लापता होने के बाद जोशीमठ के चाईन गांव के पास धुआं उठता देखा गया था.

खराब मौसम की वजह से हादसे की संभावना

माना जा रहा है कि खराब मौसम की वजह से ही हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हुआ होगा. इन दिनों उत्तराखंड में बारिश और धुंध देखने को मिल रही है. ये हेलीकॉप्‍टर बदरीनाथ से देहरादून जा रहा था, जिसे सहस्रधारा हेलीपैड पर उतरना था, लेकिन इससे पहले ही लापता हो गया.

ये भी पढ़ेंः भूटान में फटी ग्लेशियर झील, इंड‍िया में अलर्ट के बाद 10 हजार लोगों को किया गया श‍िफ्ट

हेलीकॉप्टर में सवार लोगों की हुई पहचान

हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल 6 लोग सवार थे, जिनकी पहचान कैप्टन हिमांशु (पायलट), प्रथापा, अरुण, शंकर गौड़ा, सुधीर के और एसएस नटराजा के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत इस क्रैश में हो गई है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें