‘ऑक्सफोर्ड जाना था, मुझे एयरपोर्ट पर रोका गया’, कॉकरोच जनता पार्टी के सौरव दास का बड़ा आरोप

Saurav Das Allegation: कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट के इमिग्रेशन चेक पर लंदन जाने से रोका गया. दास ने बताया कि वे ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में 'कॉकरोच मूवमेंट' पर बोलने जा रहे थे.
cjp leader Saurav das delhi airport

सीजेपी लीडर सौरव दास का आरोप, बोले- उन्हें एयरपोर्ट पर ऑक्सफोर्ड जाने से रोका गया

Saurav Das Allegation: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास ने बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि सोमवार (23 नवंबर) को यूके जाने से रोका गया. वे ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होना चाहते थे, जिसमें उन्हें शामिल होने से रोका गया. उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें ‘कॉकरोच मूवमेंट’ पर बोलने के लिए आमंत्रित किया गया था. उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट के इमिग्रेशन काउंटर पर ही रोक दिया गया.

सौरव दास ने सोशल मीडिया पोस्ट में क्या कहा?

सोशल मीडिया पोस्ट में सौरव दास ने आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के इमिग्रेशन काउंटर पर उन्हें रोका गया. वीडियो में कहा कि उनकी फ्लाइट रात करीब 1 बजे थी, लेकिन उन्हें जाने की इजाजत नहीं दी गई. सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज, LSE और एडिनबर्ग जैसी यूनिवर्सिटी से आमंत्रण मिला था. देश में हुए ‘कॉकरोच मूवमेंट’ पर बोलने के लिए बुलाया गया था, लेकिन जाने नहीं दिया गया.

उन्होंने आगे बताया कि सरकार उनसे डरी हुई है इसलिए रोक रही है. आगे कहा कि मैं लंदन जा रहा था लेकिन जैसे ही इमिग्रेशन काउंटर पर पहुंचा तो मुझे पता चला कि मेरे पासपोर्ट को फ्लैग यानी रोक दिया गया है. बौद्धिक चर्चाओं से सरकार आखिर इतनी डरी क्यों है? काश मैं नीवर मोदी या विजय माल्या होता. इस मामले में CJP संस्थापक अभिजित दिपके ने सौरव दास का समर्थन किया है.

‘मेरा वीजा भी रिजेक्ट किया गया’

वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी की लीगल हेड रत्ना सिंह ने भी दास का समर्थन किया और वीजा रिजेक्ट करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि सौरव दास और मुझे ऑक्सफोर्ड यूनियन के लिए बुलाया गया था. यात्रा से कुछ दिनों पहले ही उनका वीजा ही रिजेक्ट कर दिया गया. सौरव को रोके जाने पर उन्होंने इसे शर्मनाक बताया.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें