‘शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया तो…’, CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने सरकार को दिया अल्टीमेटम
कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन
Cockroach Janta Party protest: देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज यानी कि 06 जून को नीट पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी, यानी CJP प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन शनिवार सुबह करीब 11 बजे शुरू हुआ जो कि शाम 5 बजे तक चला. इस विरोध प्रदर्शन में देशभर से हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए. जिनकी केवल एक ही मांग थी कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा दें. उनकी यह मांग नीट पेपर लीक मामले को लेकर है, जिसकी वजह से यह पेपर दोबारा कराया जाने वाला है. इस विरोध प्रदर्शन में पर्यावरणविद सोनम वांगचुक भी शामिल हुए.
पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि मंत्री आज शाम 5 बजे तक इस्तीफा दें, नहीं तो पूरे देश में प्रदर्शन किया जाएगा. दीपक के प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर इस्तीफा नहीं दिया जाता है तो अगले शनिवार, यानी 13 जून को जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन करेंगे. अभिजीत सुबह ही अमेरिका से दिल्ली लौटे थे.
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अभिजीत दीपके ने कहा कि देश के युवा अब डरेंगे नहीं, वे लड़ेंगे. कॉकरोच भी नहीं डरते, वे कभी मरते भी नहीं.
अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो
अभिजीत दीपके ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है. उन्होंने कैप्शन में तंज कसते हुए लिखा, ‘वो कहते थे कि कॉकरोच कभी भी मैदान पर (प्रदर्शन के लिए) नहीं आएंगे.’
They said cockroaches will never come on the ground… pic.twitter.com/awz1GdoKVq
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) June 6, 2026
आगे भी जारी रहेगा विरोध प्रदर्शन
अभिजीत ने कहा- कॉकरोच जनता पार्टी अपनी मांग पर अड़ी है. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें. उन्होंने धर्मेंद्र को इस्तीफे के लिए 5 दिन का अल्टीमेटम दिया है. अगर कॉकरोच जनता पार्टी की बात नहीं मानी जाती है, तो 13 जून को जंतर-मंतर पर दोबारा प्रदर्शन किया जाएगा. अभिजीत के इस ऐलान के बाद साफ है कि यह प्रदर्शन अभी थमने वाला नहीं है. आने वाले दिनों में भी इस तरह का विरोध प्रदर्शन देखने को मिल सकता है.
इस विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए थे. 1000 से ज्यादा पुलिस जवान पहले से तय पॉइंट्स पर तैनात किए गए थे. इसके साथ ही एयरपोर्ट समेत कई जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी.
ये भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल बनने की राह पर कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके? किस वजह से हो रही है चर्चा