BJP-RSS को सांप कहने पर मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत, भाजपा की FIR दर्ज करने की मांग

खरगे ने कहा था, 'अगर आप नमाज पढ़ रहे हैं और जहरीला सांप आ जाए तो आप नमाज छोड़कर पहले सांप को मारें. कुरान में भी यही लिखा है. आरएसएस और बीजेपी जहरीले सांप हैं, अगर आप इनको नहीं मारेंगे तो आप नहीं बचेंगे.'
Congress President Mallikarjun Kharge.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे.

Mallikarjun Kharge: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बीजेपी और आरएसएस की तुलना जहरीले शराब से करने पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई है. बीजेपी ने खरगे के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाई है. इसके साथ ही बीजेपी ने चुनाव के दौरान खरगे के आगे भाषणों को रोकने की भी मांग की है. बीजेपी के प्रतिनिधि मंडल ने लिखित लेटर लिखकर चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की है.

‘कांग्रेस का तुष्टिकरण करने का यही असली चेहरा है’

कांग्रेस अध्यक्ष के बयान को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. बीजेपी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, ‘कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी और आरएसएस के समर्थकों की तुलना जहरीले सांप से करने पर ना केवल लाइन को क्रॉस किया है, बल्कि मुस्लिमों से हमला करने की अपील करके सांप्रदायिक भावना भड़काने का भी काम किया है.

बीजेपी की तरफ से आगे कहा गया, ‘कांग्रेस नेता का ये पार्टी से कोई अलग बयान नहीं है बल्कि यही कांग्रेस की राजनीति की पहचान है. सत्ता पाने के लिए इनका काम ही सांप्रदायिकता फैलाना है. धर्मनिरपेक्षता के मुखौटे के पीछे यही कांग्रेस का असली चेहरा है. इससे कांग्रेस की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाली तुष्टिकरण और बांटने वाली वाली मानसकिता का पता चलता है.

कांग्रेस अध्यक्ष ने क्या कहा था?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने असम में 6 अप्रैल को एक रैली को संबोधित किया था. इस दौरान खरगे ने कहा था, ‘अगर आप नमाज पढ़ रहे हैं और जहरीला सांप आ जाए तो आप नमाज छोड़कर पहले सांप को मारें. कुरान में भी यही लिखा है. आरएसएस और बीजेपी जहरीले सांप हैं, अगर आप इनको नहीं मारेंगे तो आप नहीं बचेंगे.’

ये भी पढे़ं: मोदी कैबिनेट में 1.74 लाख करोड़ के प्रस्तावों को मंजूरी, किसानों को बड़ा तोहफा, 41,534 करोड़ की खाद सब्सिडी भी मंजूर

ज़रूर पढ़ें