कश्‍मीर घाटी में आतंकियों पर शिकंजा, शोपियां ऑपरेशन में लश्कर कमांडर जाकिर गनी ढेर

Lashkar e taiba commander killed: शोपियां में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर जाकिर गनी को मुठभेड़ में मार गिराया.
इंड‍ियन आर्मी

इंड‍ियन आर्मी

Lashkar e taiba commander killed: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने एक बड़े आतंकवाद विरोधी अभियान में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर जाकिर गनी को मार गिराया. कई दिनों तक चले संयुक्त ऑपरेशन के बाद मिली इस सफलता को घाटी में आतंकियों के नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. दूसरी तरफ सेना का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है.

यह अभियान खुफिया जानकारी मिलने के बाद शुरू किया गया था. पुलिस, सेना की राष्ट्रीय राइफल्स (RR) और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से शोपियां के चनापोरा इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया. सुरक्षा बलों ने संभावित भागने के सभी रास्तों पर कड़ी निगरानी रखी, जिसके चलते आतंकियों की गतिविधियां सीमित हो गईं.

मुठभेड़ के बाद ठेर हुए आतंकी

ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. जवाबी कार्रवाई में जाकिर गनी मारा गया, जबकि घटनास्थल से उसका शव भी बरामद कर लिया गया. तलाशी के दौरान हथियार, गोला-बारूद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है, जिसे जांच के लिए कब्जे में लिया गया है.

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर संदेश जारी करते हुए कहा कि आतंकवादी भाग सकते हैं, लेकिन सुरक्षा बलों से छिप नहीं सकते हैं. अधिकारियों के अनुसार यह ऑपरेशन आतंकवाद के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है और भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे.

प‍िछले कई द‍िनों से रडार पर था गनी

अधिकारियों का कहना है कि जाकिर गनी लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था और दक्षिण कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को संचालित करने में उसकी अहम भूमिका मानी जाती थी. उसके मारे जाने से इलाके में सक्रिय आतंकी नेटवर्क को बड़ा नुकसान पहुंचा है. हालांकि सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि उसके साथ एक अन्य आतंकी भी मौजूद था, जिसकी तलाश जारी है.

ये भी पढ़ें: चंदा चोरी व‍िवाद के बाद राम मंदिर ट्रस्ट का बड़ा फैसला, दान पेटियों से बैंक खातों तक बदल द‍िए सारे नियम

ज़रूर पढ़ें