Delhi AQI: दीवाली की आतिशबाजी में दिल्ली की हवा हुई जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 400 पार
दिल्ली में AQI 450 पार (फाइल फोटो)
Delhi AQI Today: दिवाली की वजह से देश के कई शहरों में प्रदूषण काफी बढ़ गया है. देश की राजधानी के राजधानी के लेकर छोटे शहरों तक में प्रदूषण कई गुना बढ़ गया है. दिल्ली में दीवाली के कुछ दिन पहले तक लगा कि अब प्रदूषण में कमी देखने को मिलेगी, लेकिन पटाखों की वजह से एक बार फिर प्रदूषण आसमान छूने लगा है. आज सोमवार सुबह करीब 10 बजे दिल्ली में लगभग 494 एक्यूआई दर्ज किया गया. वहीं नोएडा में 329 AQI रहा. हालांकि, बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार एक्टिव हो गई है और वायु प्रदूषण कम करने के लिए पानी का छिड़काव करने वाली ‘एंटी-स्मॉग गन’ का इस्तेमाल करा रही है. फिलहाल, प्रदूषण बढ़ता ही जा रहा है.
दिवाली की वजह से सोमवार की सुबह दिल्ली की हवा जहरीली हो गई. क्योंकि रविवार को दीवाली की वजह से जमकर आतिशबाजी हुई और पटाखे फोड़े गए. कई जगहों पर धुंध और प्रदूषण की मोटी चादर देखने को मिली. हवा की गुणवत्ता गंभीर कैटेगरी में पहुंच गई. कई इलाकों में तो विजिबिलिटी भी काफी कम रही.
कोहरे को लेकर अलर्ट जारी
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर लोगों का कहना है कि सरकार को पटाखों पर पाबंदी लगाने पर विचार करना चाहिए. क्योंकि पटाखों की वजह से लोगों को काफी परेशानी होती है. दिल्ली में हवा की गुणवत्ता को लेकर लोगों के बीच चिंता बनी हुई है. इसके साथ ही मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली के कई जिलों में घने से बहुत कम घने कोहरे की चेतावनी दी है. फिलहाल, कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.
किस कैटेगरी में कितना AQI?
AQI को 6 कैटेगरी में बांटा गया है. जिसमें गंभीर (401-500), बहुत खराब (301-400), खराब (201-300), मध्यम प्रदूषित (101-200), संतोषजनक (51-100) और अच्छा (0-50) शामिल है. आप AQI के हिसाब से पता लगा सकते हैं कि आपके इलाके में किस कैटेगरी में AQI है. AQI 200 से ऊपर होने पर स्वास्थ्य पर असर पड़ने का खतरा बढ़ जाता है.



