अब ‘बौनेपन’ को भी माना जाएगा दिव्यांगता, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

Centre Government Disability Decision: सबसे बड़ा बदलाव बौनेपन को लेकर किया गया है. नए नियमों के तहत बौनेपन को भी दिव्यांगता माना जाएगा. बौनेपन की परिभाषा में 147 सेंटीमीटर यानी करीब 4 फीट 10 इंच से कम लंबाई वाले लोगों को शामिल किया जाएगा. हालांकि, सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इसे 4 फीट 8 इंच के रूप में दर्शाया गया है.
Dwarfism disability status

'बौनेपन' को भी माना जाएगा दिव्यांगता

Dwarfism Disability Recognition: अब बौनेपन को भी दिव्यांगता माना जाएगा. जी हां, केंद्र सरकार ने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के तहत दिव्यांगता के नियमों में बदलाव किया है. सरकार ने दिव्यांगता की आठ श्रेणियों के आकलन के लिए संशोधित गाइडलाइन जारी की है.

नई व्यवस्था हुई लागू

बताते चलें, सामाजिक न्याय और एवं आधिकारिकता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने 18 नवंबर 2026 को यह नई गाइडलाइन जारी की है. जोकि, मार्च 2024 में जारी पुराने दिशानिर्देशों की जगह लेगी. इसके तहत दिव्यांगता का आकलन आठ प्रमुख श्रेणियों में किया जाएगा. इनमें सीखने की क्षमता संबंधी डिसेबिलिटी, चलने-फिरने से संबंधित डिसेबिलिटी, दृष्टिबाधा, श्रवणबाधा और वाणी एवं भाषा संबंधी डिसेबिलिटी, बौद्धिक दिव्यांगता एवं ऑटिज्म स्पेक्ट्रम विकार, कोई मानसिक बीमारी, रक्त विकार, बहु-दिव्यांगता एवं दीर्घकालिक तंत्रिका संबंधी विकार शामिल किए गए हैं.

बौनेपन को लेकर किया गया बड़ा बदलाव

वहीं, सबसे बड़ा बदलाव बौनेपन को लेकर किया गया है. नए नियमों के तहत बौनेपन को भी दिव्यांगता माना जाएगा. बौनेपन की परिभाषा में 147 सेंटीमीटर यानी करीब 4 फीट 10 इंच से कम लंबाई वाले लोगों को शामिल किया जाएगा. हालांकि, सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इसे 4 फीट 8 इंच के रूप में दर्शाया गया है.

नियमों के मुताबिक, तय की गई लंबाई से हर एक इंच की कमी पर 4 फीसदी स्थायी शारीरिक दिव्यांगता मानी जाएगी. इससे जुड़ी हड्डियों की विकृतियों की जांच अलग से की जएगी. इससे बौनेपन से जुड़े लोगों को सर्टिफिकेट पाने के लिए भी अब भटकना नहीं पड़ेगा. वहीं, उन्हें स्पष्ट पैमाने के आधार पर हक मिल सकेगा. सरकार चाहती है कि, दिव्यांगता प्रमाणपत्र (UDID/प्रमाणन) की प्रक्रिया स्पष्ट हो और छोटे कद से प्रभावित लोगों को कानूनी सुरक्षा व सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके.

हांथ और बांह को अच्छे से देखा जाएगा

वहीं, चलने फिरने में दिक्कत वाली दिव्यांगता को जांचने के लिए अब हाथ और बांह को अच्छे तरीके से देखा जाएगा. जिसमें यह देखा जाएगा कि, हाथ कितना घूमता है, हाथ में कितनी ताकत है, पकड़ कैसी है और हाथ पैर एक साथ कैसे काम करते हैं. इसमें सेरेब्रल पाल्सी, कुष्ठ रोग से ठीक हुए लोग, हाथ-पैर कटने, मांसपेशियों की कमजोरी, बौनापन और रीढ़ की हड्डी की टेढ़ेपन जैसी समस्याएं भी आती हैं.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें