Electricity Price Hike: दिल्ली में महंगी होगी बिजली! जानें अब कितना बढ़ेगा बिल

Delhi: दिल्ली बिजली नियामक आयोग (DERC) ने आज शनिवार को तीनों बिजली कंपनियों BRPL, BYPL और TPDDL को पावर एडजेस्टमेंट चार्ज (PPAC) नामक अतिरिक्त चार्ज बढ़ाने की अनुमति दे दी है.
Delhi Electricity Rate Hike

दिल्ली में महंगी हुई बिजली

Delhi Electricity Rate Hike: देश की राजधानी दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगने वाला है. सरकार ने सरचार्ज बढ़ाने की तैयारी कर ली है. राहत की बात यह है कि 400 यूनिट बिजली की खपत करने वाले उपभोक्ताओं का इसका कोई असर नहीं पड़ेगा. दिल्ली बिजली नियामक आयोग (DERC) ने आज शनिवार को तीनों बिजली कंपनियों BRPL, BYPL और TPDDL को पावर एडजेस्टमेंट चार्ज (PPAC) नामक अतिरिक्त चार्ज बढ़ाने की अनुमति दे दी है.

जानकारी के अनुसार, महीने में 500 यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च करने पर पहले की अपेक्षा बढ़ा हुआ बिल आएगा. यानी 400 यूनिट तक महीने में बिजली खर्च करने वालों पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है. लेकिन जब आप 500 यूनिट या उससे ज्यादा खर्च करेंगे, तो आपके ऊपर भार बढ़ जाएगा.

महंगी बिजली को लेकर सीएम रेखा गुप्ता को लिखा पत्र

बिजली बढ़ने के संकेत मिलते ही दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री यानि CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने पत्र लिखा है, जिसमें बताया कि करोलबाग जैसी दुकानों के बिल में यूपी और गुरुग्राम जैसे इलाकों की तुलना में चार से पांच हजार रुपए की अतिरिक्त बढोतरी हो जाएगी. जिसकी वजह से सभी कारखानों में उत्पाद महंगे होंगे. दिल्ली में कमर्शियल और इंडस्ट्रीज के लिए बिजली दरें पड़ोसी राज्यों 15-20% महंगी हो जाएगी. जिसका सीधा भार दुकानदारों और फैक्ट्री मालिकों पर पड़ेगा.

ये भी पढ़ेंः असम के जोरहाट में एयरफोर्स का AN-32 विमान क्रैश, दो टुकड़ों में बंटा, जांच के आदेश

बिजली दाम बढ़ने से चिंतित बिजनेसमैन

दरअसल, दिल्ली में कमर्शियल और इंडस्ट्रियल बिजली दर महंगी होने की वजह से सीधा भार मालिकों की जेब में पड़ेगा. जब से यह खबर आई है. दिल्ली में फैक्ट्री लगाने वाले काफी चिंतित हो गए हैं. कहीं ऐसा न हो महंगी बिजली की वजह से दिल्ली में फैक्ट्री लगाने वाले उद्योगपति पड़ोसी राज्यों में शिफ्ट हो जाएं. क्योंकि वहां दिल्ली की अपेक्षा बिजली काफी सस्ती मिल रही है. इसके साथ ही वहां पर मजदूरी भी सस्ती होगी.

ज़रूर पढ़ें