कुंवारी हूं… PCS अधिकारी बताकर की शादी, अब सोना-चांदी लेकर फरार, AAP नेता ने दर्ज कराई शिकायत

Punjab AAP Leader Marriage Fraud: अमरिंदर ने दावा किया कि उनकी पत्नी मनविंदर की पहले भी शादी हो चुकी है. वह तलाकशुदा है और एक बच्चे की मां है. उसने शादी से पहले यह जानकारी छिपाई. इसके अलावा उसने जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पैन कार्ड में भी छेड़छाड़ की है.
Punjab AAP Leader Marriage Fraud

कुंवारी हूं, PCS अधिकारी बताकर की शादी, अब सोना-चांदी लेकर फरार

Fake PCS Officer Bride: पंजाब में एक महिला ने अपने आप को पीसीएस अधिकारी और अविवाहित बताते हुए एक युवक से शादी कर ली. लेकिन अब इसकी जानकारी पति को लग गई है. जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया. इतना ही नहीं, महिला ने जालसाजी कर अपनी जन्मतिथि में भी करीब 12 सालों का हेरफेर कर दिया. फिलहाल, पुलिस ने महिला समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

शिकायतकर्ता अमरिंदर सिंह, जो आम आदमी पार्टी के नेता हैं. उन्होंने बताया कि उनकी शादी मनविंदर कौर से हुई है. मनविंदर कौर के बारे में बताया गया कि वह एक पीसीएस अधिकारी है और अविवाहित है, लेकिन शादी होने के बाद कई ऐसी जानकारी सामने आईं, जिससे पैरों तले जमीन खिसक गई. अमरिंदर ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही हमें शक हुआ तो इसकी जांच की. जांच के दौरान पाया कि इसने न तो सिर्फ शादी की बात छिपाई, बल्कि उम्र और नौकरी के बारे में भी गलत जानकारी दी.

नौकरी और शादी को लेकर बोली झूठ

पति अमरिंदर ने दावा किया कि मनविंदर की पहले भी शादी हो चुकी है. वह तलाकशुदा है और एक बच्चे की मां है. उसने शादी से पहले यह जानकारी छिपाई. इसके अलावा उसने जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पैन कार्ड में भी छेड़छाड़ की है. पीसीएस अधिकारी बताकर शादी की गई, लेकिन शादी के बाद पता चला कि वह तो नौकरी में है ही नहीं.

ये भी पढ़ेंः दिल्ली में राहुल-प्रियंका समेत कई नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज, आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने का आरोप

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल, पति अमरिंदर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया कि पति की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस शिकायत के आधार पर हर एंगल पर ध्यान रख कर जांच कर रही है कि महिला ने इतनी जानकारी क्यों छिपाई और कागजों के साथ छेड़छाड़ की. फतेहपुर साहिब के डीएसपी कुलबीर सिंह संधू ने बताया कि दस्तावेजों की जांच कराई जा रही है. जांच के बाद ही आगे की जानकारी मिल पाएगी.

ज़रूर पढ़ें