बेटे को बचाने गए पिता खाई में गिरे, बाप-बेटे की मौत के बाद मां ने भी लगा दी छलांग, तीन मौतों से मचा हड़कंप
बेटे को बचाने गए पिता खाई में गिरे, बाप-बेटे की मौत के बाद मां ने भी लगा दी छलांग
Khawadya Mountain Accident News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाए. यहां जानें क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, 19 वर्षीय कुणाल मानसिक तनाव की वजह से आत्महत्या करने के लिए खवड्या पहाड़ की खतरनाक चट्टान के मुहाने पर चढ़ गया. जानकारी मिलते ही परिजन पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए. इस दौरान भारी भीड़ जमा हो गई और आसपास में मौजूद लोग युवक को समझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन वह नहीं माना और कूदने का प्रयास करने लगा.
एक साथ तीन मौतों से मचा हड़कंप
यह नजारा पिता से देखा नहीं गया तो उन्होंने बेटे को पकड़कर पीछे खींचने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते पिता और बेटे दोनों गहरी खाई में समा गए. इस दौरान दोनों की दर्दनाक मौत हो गई. बाप-बेटे की मौत का सदमा मां नहीं सह पाई और वह भी गहरी खाई में छलांग लगा दी, जिसमें तीनों की मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.
ये भी पढ़ेंः कौन है साहिल लोचब? जिसने जंतर-मंतर में पैलेट गन से गंवाई एक आंख, राहुल गांधी के धरने के बाद FIR दर्ज
पुलिस ने जांच शुरू की
इस घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया. लेकिन घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम न होने के कारण पहले भी कई हादसे और आत्महत्या की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. फिलहाल, पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है.