Blinkit का लाइसेंस सस्पेंड, FDA का बड़ा एक्शन, जानें क्यों हुई सख्ती

FDA Suspends Blinkit Food License: महाराष्ट्र में FDA ने बड़ा एक्शन लेते हुए Blinkit का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है.
Blinkit

Blinkit का लाइसेंस सस्पेंड!

Cockroaches Found At Malad Facility: महाराष्ट्र में राज्य खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा एक्शन लेते हुए देश की फेमस कंपनी Blinkit का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है. यह एक्शन आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंडे ने खराब असुरक्षित खाद्य पदार्थ को लेकर लिया है.

FDA के अधिकारियों के मुताबिक एक्शन अस्वच्छता, कॉकरोच का प्रकोप और खाद्य सुरक्षा नियमों का गंभीर उल्लंघन करने के बाद हुआ है. महाराष्ट्र एफडीए की ओर से इन दिनों सभी खाद्य प्रतिष्ठानों का नियमित परीक्षण किया जा रहा है. इस दौरान जिन प्रतिष्ठानों में गंदगी पाई गई जाती है. उन पर कार्रवाई की जा रही है.

किन वजहों से निरस्त हुआ लाइसेंस?

इसी क्रम में FDA ने देश की मशहूर कंपनी Blink Commerce Private Limited के मुंबई स्थित एक प्रतिष्ठान में छापा मार दिया. छापे के दौरान जांच में पाया गया कि स्वच्छता का कोई ध्यान नहीं, बड़ी संख्या में कॉकरोच का प्रकोप, खाद्य पदार्थों का अनुचित भंडारण, जंग लगे रैक और फर्श पर खाद्य पदार्थ रखे जाना, कोल्ड स्टोरेज की अपर्याप्त सफाई, एक्सपायर्ड तथा छेड़छाड़ किए गए पैकेज्ड खाद्य पदार्थों का स्टॉक और FIFO/FEFO प्रणाली का पालन नहीं किया जा रहा है. जिसकी वजह ब्लिंकिट पर एक्शन लिया गया.

ये भी पढ़ेंः वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर प्रकाश राज का गुस्सा, पूछा- ‘ये कैसा मजाक है?’

अगले आदेश तक लाइसेंस निरस्त

ब्लिंकिड में भारी कमी पाए जाने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 32(3) और खाद्य सुरक्षा एवं मानक (खाद्य व्यवसायों के लाइसेंस एवं पंजीकरण) विनियम, 2011 की संबंधित धाराओं के तहत Blink Commerce Private Limited का खाद्य लाइसेंस निरस्त कर दिया गया. यानी जब तक दोबारा इसे शुरू करने का आदेश नहीं आ जाता है. तब तक इसे बंद ही रखा जाएगा. FDA के अधिकारियों का कहना है कि संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ज़रूर पढ़ें