शादी के दौरान दूल्हे नहीं रख पाएंगे दाढ़ी, लगेगा 2.5 लाख का जुर्माना, गुर्जर महापंचायत का बड़ा फैसला
गुर्जर महापंचायत का बड़ा फैसला
Gurjar Mahapanchayat Beard Decision: राजस्थान में गुर्जर महापंचायत ने बड़ा फैसला लिया है. इस दौरान महापंचायत ने फैसला किया कि शादी समारोह को सादगीपूर्ण बनाया जाए और किसी प्रकार का अनावश्यक खर्च न हो. लेकिन इस दौरान एक ऐसा फैसला लिया गया, जो हर किसी को हैरान कर दिया. समाज ने पंचायत के दौरान फैसला लिया अब शादी के दौरान दूल्हा दाढ़ी नहीं रख पाएगा. अगर नियमों को तोड़ा जाएगा, तो पंचायत उस पर 2.5 लाख का जुर्माना लगाएगा. अब इस फैसले की देशभर में खूब चर्चा हो रही है.
दरअसल, यह महापंचायत राजस्थान के पाली जिले में आयोजित की गई थी, जिसमें पाली, जोधपुर, ब्यावर, जालोर और नागौर जिलों के बड़ी संख्या में गुर्जर समाज के लोग शामिल हुए. इस दौरान समाज के लोगों ने कई बड़े फैसले लिए.
- शादी की बिंदौली में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध.
- पहरावनी पर अधिकतम 21 हजार रुपए खर्च.
- दूल्हे के दाढ़ी पर प्रतिबंध.
- नशे के उपयोग पर बैन.
नहीं मानें नियम तो क्या होगा?
पंचायत ने फैसला सुनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि यदि किसी आयोजन में इन चीजों का उपयोग पाया गया तो समाज के लोग उस कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे और वहां भोजन भी ग्रहण नहीं करेंगे. यानी नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई जरूर होगी. इसके साथ ही नियम तोड़ने पर 2 लाख 51 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया जाएगा.
ये भी पढे़ंः प्यार, भरोसा, करोड़ों की चोरी फिर धोखा, नहाने गई प्रेमिका तो शादीशुदा प्रेमी ने कर दिया बड़ा कांड
समाज को आगे बढ़ाने पर फोकस
इसके साथ ही बाल विवाह और मृत्यभोज जैसी प्रथाओं को भी खत्म करने पर जोर दिया. रोजगार, शिक्षा और निर्धन परिवारों की मदद पर भी बात की. इस दौरान समाज को आगे बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश तय करने पर विशेष फोकस रहा. समाज के लोगों का कहना है कि अगर इन सभी फैसलों पर गुर्जर समाज ध्यान रखेगा, तो फालतू के खर्च बचेंगे. जिससे समाज का जल्दी विकास होगा. फिलहाल, इस फैसले की खूब चर्चा हो रही है.