‘भ्रष्टाचार में डूब गई पार्टी…’,  गद्दार कहने पर चिढ़े हरभजन सिंह, बोले- पंजाब की राज्यसभा सीट कितने में बेची थी बताऊं

Harbhajan Singh Big Statement:हरभजन सिंह ने AAP नेतृत्व पर पंजाब की राज्यसभा सीटों को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी में पारदर्शिता खत्म हो चुकी है और फैसले पैसों व प्रभाव के आधार पर लिए जा रहे हैं.
हरभजन सिंह

हरभजन सिंह

Punjab Rajya Sabha Seat Sold: पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन स‍िंह दलबदल के बाद से ही चर्चा में हैं. उन्‍होंने भी राघव चड्ढा के साथ पार्टी छोड़ने का ऐलान किया था. उनके इस फैसले के बाद से ही समर्थकों में नाराजगी देखने को मिली थी. कुछ कार्यकर्ताओं ने हरभजन के घर के बाहर गद्दार भी लिख दिया था. इसी को लेकर अब पहली बार हरभजन सिंह की नाराजगी खुलकर सामने आई है.

हरभजन स‍िंह ने पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार और पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि पंजाब में राज्यसभा सीटों को बेचे जाने जैसी स्थिति बनाई गई.  पार्टी में भ्रष्टाचार बढ़ गया है. हरभजन सिंह का बयान उस समय आया है, जब हाल ही में कई AAP सांसदों ने पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है.

हरभजन स‍िंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में क्या लिखा?

हरभजन स‍िंह ने एक पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए ल‍िखा कि समय आने पर आपकी हर बात का जवाब दिया जाएगा  और मैं आपके किसी लीडर को गाली नहीं दी. अपनी जुबान क्यों गंदी करूँ मैं. और मुझे ग़द्दार कहने वालो पहले अपने लोगों से पूछो पंजाब की राज्य सभा सीट कितने मे बेची थी. अगर ना बताए तो मैं आपको बताऊंगा किसको कितना चढ़ावा गया था और किसकी तरफ से और कैसे किसको मंत्री संतरी बनाया गया पंजाब को लूटने के लिए और लाला को माल पहुंचाने के लिए  पंजाब को लूट खा गए.  

केजरीवाल और मान पर साधा निशाना

हरभजन सिंह ने इशारों-इशारों में पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि जिस पार्टी ने कभी भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से शुरुआत की थी, वही अब समझौते और भ्रष्टाचार में फंस चुकी है. उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब की राजनीति में बाहरी लोगों को राज्यसभा भेजा गया और योग्य स्थानीय नेताओं को नजरअंदाज किया गया है.  

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरभजन सिंह ने कहा कि पंजाब की जनता बदलाव चाहती थी, लेकिन अब लोगों को लगने लगा है कि फैसले पारदर्शिता से नहीं लिए जा रहे. उन्होंने राज्यसभा सीटों को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि टिकट वितरण और नेताओं की नियुक्तियों में पैसों और प्रभाव का खेल दिख रहा है. हालांकि उन्होंने किसी एक व्यक्ति का सीधे नाम लेकर आरोप नहीं लगाया, लेकिन उनके बयान को AAP नेतृत्व पर बड़ा हमला माना जा रहा है.  

यह विवाद उस समय और बढ़ गया जब AAP छोड़ने वाले कुछ नेताओं और सांसदों को “गद्दार” कहकर निशाना बनाया गया. इसके बाद हरभजन सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश हो रही है.

ये भी पढ़ें: ‘आपके राजनीतिक फैसले की हो रही आलोचना…’, राघव चड्ढा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

ज़रूर पढ़ें