i-Phone का क्रेज पड़ रहा भारी! महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली में टीचर ने लगाई यमुना में छलांग

Delhi Suicide News: दिल्ली में दक्षिणी जिले के कालिंदी कुंज के पास एक डांस टीचर ने यमुना नदी में छलांग लगा दी. हालांकि, पुलिस और बचाव दल ने उसे सुरक्षित बचा लिया.
Teacher jumps into Yamuna in Delhi.

दिल्ली में टीचर ने लगाई यमुना में छलांग

Delhi Suicide News: आईफोन की लत किस कदर युवाओं में हावी होती जा रही है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि महाराष्ट्र के संभाजीनगर का रहने वाला एक युवक शुक्रवार को आईफोन नहीं मिलने की वजह से खाई में कूदने पहुंच गया. उसको बचाने के चक्कर में माता-पिता की भी जान चली गई. अभी इस घटना को 48 घंटे भी नहीं बीते, कि दिल्ली से ही ऐसी एक घटना सामने आई है. जानकारी के अनुसार, यहां 30 साल के एक डांस टीचर ने आईफोन की किस्त नहीं चुका पाने की वजह से तनाव में आकर यमुना नदी में छलांग लगा दी.

दरअसल, यह घटना दिल्ली में दक्षिणी जिले के कालिंदी कुंज के पास की है. जहां एक डांस टीचर ने आज रविवार को यमुना नदी में छलांग लगा दी. हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस व डीडीएमए (जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण) की टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे बचा लिया. इस दौरान चौकाने वाली जानकारी सामने आई.

किस्त नहीं चुकाने से मानसिक तनाव में था युवक

पुलिस के मुताबिक, डांस टीचर ने कुछ समय पहले एक आईफोन को किस्त में लिया था, लेकिन अब आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से किस्त भरने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. किस्त नहीं भर पाने को लेकर वह मानसिक तनाव में रहने लगा और जाकर यमुना नदी में कूद गया. फिलहाल, पुलिस ने युवक को सुरक्षित पानी से निकालकर उसके घर पहुंचा दिया है.

ये भी पढ़ेंः सरकार के खिलाफ फ‍िर होगा हल्‍लाबोल! सीजेपी ने कर दिया ऐलान, अब क्‍या लगाए आरोप?

2 दिन पहले ही महाराष्ट्र में गई थी 3 लोगों की जान

दिल्ली की यह घटना उस दौरान सामने आई है. जब आईफोन को लेकर दो दिन पहले ही महाराष्ट्र से झकझोर देने वाली खबर आई थी. महाराष्ट्र के संभाजीनगर में एक नाबालिग को बचाने के चक्कर में उसके माता-पिता की भी मौत हो गई थी. इस घटना का वीडियो भी सामने आया था, जो काफी भयावह था.

ज़रूर पढ़ें