कानपुर किडनी कांड में बड़ा खुलासा, विदेशी महिला की भी बदल चुके हैं Kidney, 8वीं से लेकर टेक्नीशियन तक करते थे इलाज

Kanpur Kidney Scandal: कानपुर में पुलिस को बिना अनुमति के किडनी ट्रांसप्लांट करने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने एक अस्पताल में छापा मारा, तो देखकर हैरान रह गई.
Kanpur kidney scandal

कानपुर किडनी कांड

Kanpur Kidney Kand: कानपुर का किडनी ट्रांसप्लांट कांड, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. अब इस मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस के अनुसार, 8वीं पास युवक डॉक्टर बनकर विदेशी महिला का इलाज करता हुआ नजर आया है. इस रैकेट में एंबुलेंस चलाने वाले से लेकर ओटी टेक्नीशियन तक डॉक्टर बनकर मरीजों का इलाज और ऑपरेशन किए हैं. जानिए क्या है पूरा मामला?

कानपुर में पुलिस को बिना अनुमति के किडनी ट्रांसप्लांट करने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने एक अस्पताल में छापा मारा. पुलिस ने भी छापा मारने के बाद हैरान रह गई. इस दौरान एक युवक और महिला अल्पताल में भर्ती मिली. जिसमें बताया गया कि महिला की किडनी बदली गई है और युवक को डोनर बताया गया. हालांकि पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया. इस दौरान पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार भी किया. जिसके बाद लंबे समय से चले आ रहे नेटवर्क का खुलासा हुआ.

अब तक 8 लोग गिरफ्तार

पुलिस की जांच में पता चला कि यह नेटवर्क काफी समय से सक्रिय था और कई प्रदेशों से मरीजों को लाकर ट्रांसप्लांट करता था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डॉ. सुरजीत सिंह और उनकी पत्नी प्रीति आहूजा को गिरफ्तार कर लिया है. अब तक इस मामले में कुल 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. पुलिस के खुलासे ने तब और चौंका दिया कि जब पता चला कि ऑपरेशन करने वाले भी डॉक्टर नहीं थे. यहां तक कि एंबुलेंस चालक शिवम खुद ही मरीजों का इलाज करता था. पुलिस ने कई ऐसे फोटो और वीडियो बरामद किए हैं.

ये भी पढ़ेंः राज्यसभा चुनाव को लेकर MP में सियासी पारा हाई, राजेंद्र भारती की सदस्यता जाने से बिगड़ा कांग्रेस का समीकरण! जानें पूरा गुणा-गणित

विदेशी नागरिकों का भी करते थे इलाज

पुलिस के हाथ एक ऐसा वीडियो लगा है जिसमें शिवम विदेशी महिला से अंग्रेजी में बात करते हुए चेक कर रहा है. यानी कहा जा सकता है कि यह गैंग ने न सिर्फ अपने देश में ही बल्कि विदेशी नागरिकों को भी नहीं छोड़ा. यानी इस गैंग की पूरी टीम ही फर्जी रही. फिलहाल, इस घटना ने न सिर्फ स्वास्थ्य व्यवस्था पर बल्कि निगरानी तंत्र पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. बड़ा सवाल यह भी है कि आखिर इतने लंबे समय कैसे कोई बिना पकड़ में आए, इतना बड़ा काम कर सकता है. पुलिस की टीम अभी भी जांच कर कार्रवाई करने में जुटी है.

ज़रूर पढ़ें