कौन है स्वतंत्र भारद्वाज? निशु के पिता से मारपीट का आरोप, Viral Video पर बवाल, सड़कों पर उतरे ‘कॉकरोच’

Swatantra Bhardwaj Assault Controversy: स्वतंत्र भारद्वाज मूल रूप से बिहार के दरभंगा का रहने वाला है, जो पिछले कुछ सालों से दिल्ली में ही रहता है. वह कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान सुर्खियों में आया था.
Swatantra Bhardwaj

स्वतंत्र भारद्वाज (File Photo)

Nishu Father Assault Allegation: सोशल मीडिया पर इन दिनों स्वतंत्र भारद्वाज नाम के एक लड़के का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में स्वतंत्र दावा कर रहा है कि उसने कॉकरोच जनता पार्टी की एक कार्यकर्ता के पिता का सिर फोड़ दिया, जिसमें आईपीसी की धारा 307 लगनी थी, लेकिन अपने बड़े भाइयों के फोन के बाद 307 की धारा नहीं लगी और जेल भी नहीं जाना पड़ा. इस दौरान उसने भाजपा के कई बड़े नेताओं का नाम लेते हुए दावा किया वे सब उसके बड़े भाई हैं. स्वतंत्र के इस बयान के बाद बवाल मच गया. अब पीड़ित परिवार को लेकर विपक्ष सत्ता पक्ष पर हमलावर है. पीड़ित परिवार को राहुल गांधी, चंद्रशेखर आजाद और सीजेपी का समर्थन मिला है. जानें क्या है पूरा मामला?

स्वतंत्र भारद्वाज कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान सुर्खियों में आया था. क्योंकि प्रदर्शन के दौरान स्वतंत्र की एक फोटो वायरल हुई थी. वायरल फोटो में दिखाई दे रहा था कि उसके हाथ में दिल्ली पुलिस का डंडा और पैरों में जूता है. स्वतंत्र भारद्वाज मूल रूप से बिहार के दरभंगा का रहने वाला है, जो पिछले कुछ सालों से दिल्ली में ही रहता है. स्वतंत्र के मुताबिक, उसने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. हिंदुत्ववादी मुद्दों पर काम करने के अलावा वह खुद को सोशल मीडिया इंफ्लुएंशर बताता है.

स्वतंत्र के बयान के बाद बढ़ा बवाल

बता दें, प्रदर्शन के दौरान सीजेपी की कार्यकर्ता निशु आजाद और उसके पिता के साथ भी मारपीट की गई. इस दौरान उसके पिता को इतनी चोट आई कि उनके सिर पर करीब 60 टांके लगे. दावा किया गया कि मारपीट स्वतंत्र भारद्वाज ने की. अब स्वतंत्र ने खुलकर एक बयान दिया, जिसमें दावा किया कि उसने सीजेपी के एक प्रदर्शनकारी के पिता के साथ मारपीट की थी, जिसके 60 टांके लगे. इसमें हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज होना चाहिए था, लेकिन कुछ नहीं हुआ. मैं अगले दिन ही पुलिस हिरासत से बाहर आ गया.

कई बड़े नेताओं के साथ स्वतंत्र की फोटो वायरल

इस दौरान स्वतंत्र ने दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा को अपना बड़ा भाई बताया. स्वतंत्र की केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, भाजपा सांसद मनोज तिवारी और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ भी फोटो वायरल हो रही है.

ये भी पढ़ेंः CJP का संसद मार्ग थाने पर बड़ा प्रदर्शन, केस दर्ज करने की मांग, चंद्रशेखर आजाद समेत कई नेता हुए शामिल

पीड़ित परिवार के साथ आए राहुल गांधी

स्वतंत्र भारद्वाज के इस दावे के बाद विपक्ष हमलावर हो गई है. राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार का साथ देने की बात कही है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, निशु, घबराने की ज़रूरत नहीं है. मैं तुम्हारे साथ हूं. साफ है कि तुम्हें इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि तुम अपने समुदाय और छात्रों के हक की आवाज़ उठाती हो. अमित शाह की दिल्ली पुलिस एक तरफ छात्रों के साथ अमानवीय बर्बरता करती है। दूसरी तरफ एक दलित लड़की के पिता का सिर फोड़ने वाला अपराधी खुलेआम घूम रहा है.

ज़रूर पढ़ें