पंचकूला स्कूल में मासूम पर हमले से पहले क्यों डरा था आरोपी छात्र, बच्ची के चाचा ने सबकुछ बताया

Panchkula School Girl Case: दरअसल, यह घटना 28 अक्टूबर की है. जहां पंचकूला के सरकारी स्कूल में कक्षा 3 में पढ़ने वाला एक बच्चा केजी (नर्सरी) में पढ़ने वाली लड़की के ऊपर क्लासरूम के अंदर ही हमला कर दिया था. पीड़िता मासूम के चाचा ने बताया कि हमले से पहले आरोपी छात्र को बच्ची ने 'पागल' कह दिया था और स्कूल में शिकायत करने की बात कही.
government school in Panchkula Case Haryana

पंचकूला स्कूल में 6 साल की मासूम के साथ क्या हुआ? चाचा ने सबकुछ बताया

Uncle Reveals Details: हरियाणा के पंचकूला की एक स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने मासूम छात्रा पर हमला कर दिया था. इस घटना का वीडियो भी सामने आया था, जो काफी वीभत्स था. हमले के बाद बच्ची जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही थी. हालांकि, अब उसके स्वास्थ्य में सुधार हुआ है. इस घटना को लेकर बच्ची के चाचा ने मीडिया को विस्तार से बताया है. यहां जानें सबकुछ.

दरअसल, यह घटना 28 अक्टूबर की है. जहां पंचकूला के सरकारी स्कूल में कक्षा 3 में पढ़ने वाला एक बच्चा केजी (नर्सरी) में पढ़ने वाली लड़की के ऊपर क्लासरूम के अंदर ही हमला कर दिया था. पीड़िता मासूम के चाचा ने बताया कि हमले से पहले आरोपी छात्र को बच्ची ने ‘पागल’ कह दिया था और स्कूल में शिकायत करने की बात कही. यह सुनकर बच्चा काफी डर गया और पीड़िता को गुमराह करते हुए अपने साथ ले गया. इस दौरान छात्र ने कहा कि उसके पापा ऊपर हैं और उनसे मिलवाने ले जा रहे हैं. लेकिन इस दौरान बच्चे ने कुछ ऐसा कर दिया कि हर कोई हैरान है.

बेरहमी से किया था हमला

पिता से मिलवाने को बोलकर ले गया छात्र क्लासरूम के अंदर मौका पाकर बच्ची पर हमला कर दिया. इस दौरान इतनी बेरहमी से मारपीट की गई कि हर किसी का कलेजा फट जाए. न सिर्फ पटक-पटककर मारा. बल्कि पत्थरों से भी हमला किया. इस दौरान बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई. जिसे इलाज के लिए चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती कराया गया. हालांकि, अब बच्ची के स्वास्थ्य में सुधार है.

ये भी पढ़ेंः अब किसी प्रदर्शन में नहीं जाऊंगा… एक्टर इमरान खान ने कोर्ट को दिलासा भरोसा, तब मिली राहत

चाचा ने बताया शेरनी

चाचा ने कहा कि मानों बच्ची को दूसरा जन्म मिला है. इस दौरान चाचा ने बच्ची को शेरनी बताया. बच्ची ने भी स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद अपनी मां से घटना के दौरान की आपबीती सुनाई. फिलहाल, पुलिस ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जेजे एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी की उम्र कम होने की वजह से उसे अंबाला स्थित ऑब्जर्वेशन होम भेजा गया है.

ज़रूर पढ़ें