वीडी सतीशन बने केरलम के नए मुख्यमंत्री, 60 साल बाद पूरी कैबिनेट की एक साथ शपथ…मंच पर मौजूद रहे राहुल-प्रियंका
वीडी सतीशन ने सीएम पद की शपथ
Kerala Oath Ceremony: केरलम विधानसभा चुनाव के नतीजों के करीब 14 दिन बाद आज यानी कि 18 मई को सरकार का गठन हो गया है. मुख्यमंत्री के तौर पर वीडी सतीशन ने शपथ ले ली है. उनके साथ-साथ 6 पार्टियों से 20 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. इस तरह नई सरकार में कुल 21 सदस्य शामिल हुए. शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा नेता विपक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए.
नई कैबिनेट में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी कांग्रेस की रही है. इसकी वजह भी साफ है कि क्योंकि केरलम चुनावों में कांग्रेस की सबसे ज्यादा सीटें रही हैं. यही वजह है कि 11 विधायकों को मंत्री बनाया गया है. जबकि इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) को 5 मंत्री पद मिले हैं.
इसके अलावा आरएसपी, केरल कांग्रेस (जैकब), केरल कांग्रेस (जोसेफ) और CMP जैसे सहयोगी दलों को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है. कुल मिलाकर केरलम की राजनीति में 60 साल बाद ऐसा हुआ है जब पूरे मंत्रिमंडल ने एक साथ शपथ ली है.’
#WATCH | Thiruvananthapuram: VD Satheesan greets party president Mallikarjun Kharge and other leaders present on the stage after taking oath as Chief Minister of Keralam
— ANI (@ANI) May 18, 2026
(Source: PRD) pic.twitter.com/Cxk3ZfJY1u
केरलम में वीडी सतीशन लंबे समय से राजनीति करते आ रहे हैं. उन्होंने कई बड़े पदों पर काम भी किया है. 6 बार से विधायक वीडी सतीशन ने सबसे पहले पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्होंने मलयालम में शपथ ली.
कौन कौन हुआ कार्यक्रम में शामिल?
तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा नेता विपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे.कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम में पहुंचे. UDF की यह वापसी इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि करीब एक दशक बाद राज्य में कांग्रेस गठबंधन फिर सत्ता में लौटा है.
शपथ ग्रहण समारोह में सबसे खास केरलम के पूर्व सीएम पिनराई विजयन भी शामिल हुए. केरलम भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर और CPI नेता बिनॉय विश्वम भी पहुंचे. इसके अलावा सभी कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम भी कार्यक्रम में शामिल हुए.
ये भी पढ़ें: योगी कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, भूपेंद्र चौधरी को MSME तो मनोज पांडेय को खाद्य विभाग